होम / बिजनेस / Sensex दिन में 710 अंक टूटा, इन शेयरों में दिखी सुस्ती, सोना 402 रुपये चमका
Sensex दिन में 710 अंक टूटा, इन शेयरों में दिखी सुस्ती, सोना 402 रुपये चमका
शेयर बाजार में हफ्ते चौथे कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी में भारी बिकवाली देखने को मिली.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
नई दिल्लीः शेयर बाजार में हफ्ते चौथे कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी में भारी बिकवाली देखने को मिली और ये कारोबार के दौरान दिन में 710 अंकों से ज्यादा टूट गया. आज के कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक और निफ्टी 80 अंक टूट गया. भविष्य में ब्याज दरों में बढ़ोतरी का आकलन करते हुए निवेशक सतर्क रहे. अदानी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस और सिप्ला के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट आई.
एशियाई बाजार गुरुवार को शानदार बढ़त के साथ बंद हुए और यूरोपीय बाजार की शुरुआत सकारात्मक रही. सेंसेक्स 310 अंक टूटकर 58,774 पर और निफ्टी 82 अंक टूटकर 17,522 पर बंद हुआ.
इन सेक्टर्स का रहा ये हाल
अधिकांश सूचकांक लाल रंग में समाप्त हुए लेकिन आईटी, फार्मा और मेटल शेयरों ने गिरावट में सबसे अधिक योगदान दिया. पीएसयू बैंक, रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सत्र के अंत में हरे रंग में बने रहने वाले एकमात्र सूचकांक थे. शेयरों में अदानी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस और सिप्ला ने सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की, जबकि श्री सीमेंट और डिविज लैबोरेटरीज ने अच्छा लाभ कमाया.
इन शेयर्स का ये रहा हाल
निफ़्टी पर सबसे घाटे वालों में अडानी पोर्ट्स, सिप्ला, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन और एनटीपीसी रहे. जबकि लाभ पाने वालों में श्री सीमेंट्स, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, डिविस लैबोरेटरीज, आयशर मोटर्स और ग्रासिम इंडस्ट्रीज शामिल हैं.
सोना 402 रुपये चमका, चांदी में भी उछाल
सोने के भाव में आज प्रति दस ग्राम 402 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. इस उछाल के चलते दिल्ली सराफा बाजार में सोना महंगा होकर 52,297 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर पहुंच गया. यह जानकारी एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने दी है. एक कारोबारी दिन पहले दिल्ली सराफा बाजार में सोने के भाव 51,895 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बंद हुए थे.
चांदी के भाव में आज प्रति किग्रा 711 रुपये की तेजी आई. इस उछाल के चलते चांदी के भाव प्रति किग्रा 56,191 रुपये पर पहुंच गया. एक दिन पहले सराफा बाजार में चांदी 55,480 रुपये प्रति किग्रा के भाव पर बंद हुए थे.
VIDEO: आजादी के उत्सव में भी भ्रष्टाचार? लाखों खर्च कर ट्रेनों पर लगाए ग्राफ़िक्स, चंद घंटों में ही उखड़े!
टैग्स