होम / बिजनेस / लगातार 5वें दिन बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, इन शेयरों में दिखी तेजी

लगातार 5वें दिन बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, इन शेयरों में दिखी तेजी

शेयर बाजार में मंगलवार को उतार-चढ़ाव जारी रहा और सेंसेक्स व निफ्टी बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुए. कारोबार के दौरान बैंकिंग शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः शेयर बाजार में मंगलवार को उतार-चढ़ाव जारी रहा और सेंसेक्स व निफ्टी बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुए. कारोबार के दौरान बैंकिंग शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली. सेंसेक्स जहां 20.86 बढ़ा तो निफ्टी में भी 5.40 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ. बंद होते वक्त निफ्टी 17,345.50 के लेवल पर और सेंसेक्स 58,136.36 के लेवल पर बंद हुआ है. सेक्टोरल इंडिसेज की बात की जाए तो पीएसयू बैंक और पावर इंडिसेज 2-2 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए. वहीं, रियलिटी इंडेक्स में 1.7 फीसदी की गिरावट देखने को मिली. इसके अलावा आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 31 पैसे की मजबूती के साथ 78.71 रुपये के स्तर पर बंद हुआ.

इन शेयरों में दिखी सबसे ज्यादा तेजी

आज के कारोबार में इंडसइंड बैंक का शेयर 2 फीसदी उछाल के साथ बंद हुआ. वहीं अन्य तेजी वाले शेयरों में एसबीआई, कोटक बैंक, एमएंडएम, बजाज फाइनेंस, नेस्ले इंडिया, आईटीसी, विप्रो और रिलायंस रहे. इंडसइंड बैंक का शेयर करीब 27 रुपये की तेजी के साथ 1,067.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ. एशियन पेंट्स का शेयर करीब 72 रुपये की तेजी के साथ 3,396.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ. एनटीपीसी का शेयर करीब 3 रुपये की तेजी के साथ 159.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ. मारुति सुजुकी का शेयर करीब 170 रुपये की तेजी के साथ 9,173.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ. पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन का शेयर करीब 4 रुपये की तेजी के साथ 222.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ.

इन शेयरों में दिखी गिरावट

सेंसेक्स पर टॉप 30 में से 16 शेयर लाल निशान पर बंद हुए, जिसकी अगुवाई टेक महिंद्रा ने की. बिकवाली वाले शेयरों में इसके अलावा HDFC, HDFC Bank, भारती एयरटेल, ICICI bank, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक, सन फार्मा, विप्रो, LT, टाटा स्टील, डॉ रेड्डी, इंफोसिस, अल्ट्राकेमिकल, टीसीएस और टाइटन के शेयर्स शामिल रहे. यूपीएल का शेयर करीब 28 रुपये की गिरावट के साथ 739.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ.

हीरो मोटोकार्प का शेयर करीब 69 रुपये की गिरावट के साथ 2,771.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ. एसबीआई लाइफ का शेयर करीब 28 रुपये की गिरावट के साथ 1,285.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ. ब्रिटानिया का शेयर करीब 68 रुपये की गिरावट के साथ 3,788.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ. टेक महिन्द्रा का शेयर करीब 17 रुपये की गिरावट के साथ 1,032.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ.

कैसे खरीद सकते हैं शेयर बाजार से शेयर

शेयर बाजार में अगर किसी की निवेश की इच्छा है तो उसे पहले किसी शेयर ब्रोकर के पास एक डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाना पड़ेगा. सीधे स्टॉक एक्सचेंज से शेयर नहीं खरीदे जा सकते हैं. डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए पैन, आधार और बैंक खाते की जरूरत पड़ती है. अगर यह दस्तावेज हैं, तो आराम से किसी ब्रोकर के पास खाता खुलवा कर शेयर बाजार में निवेश शुरू किया जा सकता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

12 hours ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

13 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

14 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

14 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

14 hours ago


बड़ी खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

8 hours ago

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

12 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

8 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

14 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

14 hours ago