होम / बिजनेस / उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 54 अंक बढ़कर बंद, निफ्टी फ्लैट रहा, NDTV में लगा अपर सर्किट

उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 54 अंक बढ़कर बंद, निफ्टी फ्लैट रहा, NDTV में लगा अपर सर्किट

शेयर बाजार में आज वैश्विक नकारात्मक संकेतों की वजह से दबाव देखने को मिला. वहीं एनडीटीवी के अडानी समूह द्वारा टेकओवर करने की खबरों से इसका शेयर अपर सर्किट छू गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः शेयर बाजार में आज वैश्विक नकारात्मक संकेतों की वजह से दबाव देखने को मिला. वहीं एनडीटीवी के अडानी समूह द्वारा टेकओवर करने की खबरों से इसका शेयर अपर सर्किट छू गया. सेंसेक्स जहां दिन के अंत में 54 अंकों की बढ़ोतरी के साथ बंद हुआ, वहीं निफ्टी फ्लैट रहा. सेंसेक्स 59,085 तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 27.45 अंकों की तेजी के साथ 17,604 अंकों पर बंद हुआ है. ड्रीमफोक्स का आईपीओ आज ही पूरा सब्सक्राइब हो गया है. 

ये रहे टॉप शेयर्स

इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, लार्सन, पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक तेजी के साथ बंद हुए. 

गिरने वाले शेयर्स 

गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो टाटा स्टील, सन फार्मा, टीसीएस, टाइटन कंपनी, आईटीसी, एसबीआई, इंफोसिस, महिंद्रा, रिलायंस, बजाज फाइनेंस गिरावट के साथ बंद हुए हैं. 

आईपीओ पूरी तरह से सब्सक्राइब

एनएसई के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ को 94,83,302 शेयरों के मुकाबले 1,03,46,872 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं, जो 1.09 गुना सब्सक्रिप्शन में तब्दील हो गईं. खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी को 5.39 गुना अभिदान मिला, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 41 प्रतिशत अभिदान मिला.

NDTV के शेयर 5% चढ़े; लगा अपर सर्किट

अडानी समूह द्वारा मीडिया कंपनी को संभालने के लिए बोली शुरू करने के बाद बुधवार को एनडीटीवी के शेयरों ने 5% की छलांग लगाई.  सकारात्मक नोट पर व्यापार शुरू करने के बाद बीएसई पर स्टॉक 5 प्रतिशत चढ़कर ₹ 384.50 – इसकी ऊपरी सर्किट सीमा के साथ-साथ 52-सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंच गया. एनएसई में, यह 4.99% उछलकर ₹ 388.20 हो गया. मंगलवार को एनडाटीवी का शेयर 369 रुपये पर क्लोज हुआ था और फिलहाल 5 फीसदी की तेजी के साथ शेयर 388.20 रुपये पर ट्रेड कर रहा है.

एक महीने में 57% चढ़ा NDTV का शेयर

आपको बता दें आज से करीब एक महीने पहले 27 जुलाई, 2022 को इसका शेयर 247 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. लेकिन बीते एक महीने में शेयर में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली और शेयर 57.08 फीसदी चढ़कर 388 रुपये पर जा पहुंचा है. निवेशक लगातार एनडीटीवी के शेयर की खरीदारी कर रहे थे.  जबकि एक साल पहले शेयर 71 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. यानि एक साल में शेयर में 446 फीसदी का उछाल आ चुका है. अमूमन ये देखा गया है कि जब भी किसी कंपनी का टेकओवर या विलय होना होता था डील के घोषणा से पहले ही शेयर में आग लग जाती है और वहीं एनडीटीवी के शेयर के साथ हुआ है.

VIDEO: Airports पर CISF के साथ निजी सुरक्षा गार्ड भी हो सकेंगे तैनात

टैग्स
सम्बंधित खबरें

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

11 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

12 hours ago

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

16 hours ago

Hero Realty के CMO करण कुमार का इस्तीफा, शुरू करेंगे नई एडवाइजरी फर्म

Hero Realty में अपने कार्यकाल के दौरान करण कुमार ने कंपनी की मार्केटिंग रणनीति को मजबूत करने, ब्रांड पोजिशनिंग को आगे बढ़ाने और डिजिटल मार्केटिंग क्षमताओं को विस्तार देने में अहम भूमिका निभाई.

17 hours ago

"अब यह सिर्फ कब्जा नहीं, पूरी अधीनता है", पूर्व वित्त सचिव का वित्तीय नियामकों पर बड़ा आरोप

भारत की वित्तीय नियामक संस्थाएं अब स्वतंत्र नहीं रह गई हैं, ऐसा भारत के एक पूर्व वित्त सचिव का तर्क है. यह आरोप गंभीर है, विवादित है और इसके पीछे का सवाल सात दशक पुराना है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

16 hours ago

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

11 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

12 hours ago

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’: क्यों हीरो की यात्रा आज भी बेहतरीन नेतृत्व को परिभाषित करती है

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का रूपांतरण जोसेफ कैंपबेल की ‘हीरो जर्नी’ और नेतृत्व, दृढ़ता व व्यक्तिगत बदलाव पर इसके स्थायी सबक को फिर से देखने का अवसर देता है.

12 hours ago

Marvell का भारत में बड़ा निवेश, AI और सेमीकंडक्टर विकास के लिए अगले 3 साल में लगाएगी $250 मिलियन

कंपनी के मुताबिक, भारत में बढ़ाया जा रहा यह विस्तार उसके वैश्विक इनोवेशन नेटवर्क को मजबूत करेगा और AI, क्लाउड कंप्यूटिंग तथा डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर एप्लिकेशन के लिए एडवांस्ड सेमीकंडक्टर सॉल्यूशंस के डिजाइन और विकास में मदद करेगा.

18 hours ago