✕

होम / बिजनेस / बप्पा के स्वागत के बाद आज खुल रहा है बाजार, इन Stocks पर बरसेगी रहमत!

बप्पा के स्वागत के बाद आज खुल रहा है बाजार, इन Stocks पर बरसेगी रहमत!

शेयर बाजार में आज कुछ स्टॉक्स में तेजी के संकेत मिल रहे हैं. मंगलवार को बाजार गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में बंद था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बप्पा के स्वागत के लिए मंगलवार को शेयर बाजार (Stock Market) बंद था. इससे पहले के कारोबारी सत्र की बात करें, तो सोमवार को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ और इस तरह बीते कुछ दिनों से चली आ रही तेजी थम गई. कारोबार की समाप्ति पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 241.79 अंक गिरकर 67,596.84 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 59.05 अंक लुढ़ककर 20,133.30 के लेवल पर पहुंच गया. इस दौरान, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील और बजाज फिनसर्व जैसे दिग्गज शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

MACD का ये है रुझान
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज कुछ शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं. MACD की मानें, तो Hindustan Aeronautics, Hero MotoCorp, Indian Overseas Bank और Endurance Technologies में आज तेजी देखने को मिल सकती है. जिसका मतलब है कि इन शेयरों में मुनाफा कमाने की गुंजाइश बन रही है. हालांकि, BW Hindi आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श करना न भूलें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है. MACD ने तेजी के साथ ही कुछ शेयरों में मंदी के भी संकेत दिए हैं. इस लिस्ट में Federal Bank, IRB Infra, IEX, GAIL और SAIL का नाम शामिल है. लिहाजा, इन शेयरों में निवेश को लेकर सावधान रहें.

इनमें मजबूत खरीदारी
अब उन शेयरों की बात करते हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी नजर आ रही है. इस लिस्ट में बैंकिंग सेक्टर के 4 शेयर शामिल हैं - UCO Bank, Punjab and Sind Bank, Central Bank और IOB. मजबूत खरीदारी का अर्थ है कि इन शेयरों को खरीदने वालों की संख्या बढ़ गई है. निवेशकों को इनमें तेजी की संभावना नजर आ रही है, इसलिए वो धड़धड़ा पैसा लगा रहे हैं. इसके अलावा, KIOCL यानी Kudremukh Iron Ore Company में भी निवेशकों की दिलचस्पी बनी हुई है. सोमवार को इस शेयर में 19.98% की शानदार तेजी आई थी और कंपनी का शेयर 314.60 रुपए पर पहुंच गया था. इसी तरह, कुछ शेयरों में बिकवाली का दबाव भी नजर आ रहा है. JB Chemicals, Penta Gold, BKM Industries, Ratnaveer Precision और Dangee Dums में अब निवेशक ज्यादा रुचि नहीं ले रहे हैं. इस वजह से इनमें बिकवाली का दबाव निर्मित हो गया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

11 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

14 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

15 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

15 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

18 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

15 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

15 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

11 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

13 hours ago