होम / बिजनेस / इन शेयरों पर दांव से करें सप्ताह के पहले कारोबारी दिन की शुरुआत!

इन शेयरों पर दांव से करें सप्ताह के पहले कारोबारी दिन की शुरुआत!

मजबूत अंतर्राष्ट्रीय रुझानों के चलते शेयर बाजार पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन तेजी के साथ बंद हुआ था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को बाजार में तेजी देखी गई. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों उछाल के साथ बंद हुए. दरअसल, विदेशी पोर्टफोलियो इनवेस्टर्स (FPI) ने इस महीने अब तक भारतीय स्टॉक मार्केट में 37,316 करोड़ रुपए निवेश किए हैं. इसका पॉजिटिव असर बाजार पर पड़ा है. इसके अलावा, अमेरिका सहित कुछ बाजारों में आई तेजी ने भी भारतीय शेयर बाजार को मजबूती प्रदान की है. आज यानी सोमवार को भी बाजार में तेजी की उम्मीद है.  

सुर्खियों में हैं ये कंपनियां
मूमेंटम इंडिकेटर MACD के संकेत के बारे में जानने से पहले, यह जान लेते हैं कि कौनसी कंपनियां अपनी आर्थिक गतिविधियों के चलते सुर्खियों में हैं. क्योंकि इसका उनके शेयरों पर असर देखने को मिल सकता है. आज आप डालमिया सीमेंट (Dalmia Cement), ल्यूपिन (Lupin) और सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज (Sun Pharmaceutical Industries) के शेयरों पर नजर बनाए रखें. सन फार्मा ने इजरायली कंपनी Taro Pharmaceutical Industries में शेष शेयरों को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है. वहीं, ल्यूपिन का कहना है कि उसकी कनाडा में सहयोगी कंपनी के जेनेरिक वर्जन की मार्केटिंग के लिए मंजूरी मिल गई है. उधर, डालमिया सीमेंट ने 3,642 करोड़ रुपए के कैपिटल एक्सपेंडेचर को मंजूरी दी है. इसी तरह, इंजीनियर्स इंडिया का मार्च तिमाही में प्रॉफिट 140.3% उछलकर 190.2 करोड़ रुपए रहा है.

MACD का ये है रुझान 
अब MACD के संकेतों पर बात करते हैं. MACD ने आज Zee Entertainment, IDFC First Bank, Zomato और Indus Towers में तेजी का रुख दर्शाया है. यानी इन शेयरों में उछाल आ सकता है. इसके उल्ट NCL Industries, Coffee Day Enterprises, Cyient, KPI Green Energy और Sobha में मंदी देखने को मिल सकती है. जिसका मतलब हुआ कि आज इन शेयरों में गिरावट की संभावना है.

इनके आएंगे नतीजे
आज कुक कंपनियों के तिमाही नतीजे भी आने वाले हैं, लिहाजा उनके शेयरों पर भी नजर बनाए रखें. इस लिस्ट में Adani Transmission, Indian Railway Catering and Tourism Corporation, Jubilant Pharmova, Bajaj Hindusthan Sugar, Campus Activewear, Force Motors, Rail Vikas Nigam, Torrent Power, Vadilal Industries, Natco Pharma, Shriram Properties और Ipca Laboratories आदि शामिल हैं.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

46 minutes ago

स्टारबक्स का डबल दांव, लॉन्च किया नया Rewards प्रोग्राम; NCR में खुला तीसरा प्रीमियम रिजर्व स्टोर

कंपनी का कहना है कि इन पहलों का मकसद ग्राहकों को बेहतर रिवॉर्ड्स, प्रीमियम कॉफी एक्सपीरियंस और पर्सनलाइज्ड सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

58 minutes ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

3 hours ago

नंद किशोर गोयनका के विचार सदैव जीवित रहेंगे, उनकी सेवा की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी: मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कई मंत्री, उद्योगपति, संत और हजारों लोगों ने नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की.

5 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

प्रॉपर्टी और सोना बेचने वालों को राहत, CBDT ने बढ़ाया कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स; ऐसे घटेगा LTCG टैक्स

CBDT आयकर अधिनियम, 1961 के तहत हर साल कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स अधिसूचित करता है. इसका उद्देश्य महंगाई के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए पूंजीगत लाभ (Capital Gain) की सही गणना करना है.

2 hours ago

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

46 minutes ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

3 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.