होम / बिजनेस / सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन इन शेयरों में बन रहा है कमाई का मौका

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन इन शेयरों में बन रहा है कमाई का मौका

शेयर बाजार के लिए आज सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है. आज कुछ कंपनियों के शेयरों में तेजी के संकेत मिल रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

एक दिन की तेजी के बाद शेयर बाजार गुरुवार को फिर गिरावट के साथ बंद हुआ. BSE सेंसेक्स में लगभग 502 अंक और NSE निफ्टी में 129 अंकों की कमी दर्ज की गई. आज सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है. इस दौरान बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिल सकता है. मूमेंटम इंडिकेटर MACD ने आज यानी शुक्रवार को कुछ शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं. चलिए उन पर नजर डालते हैं.

तेजी के मिले हैं संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) के मुताबिक, आज एनएचपीसी लिमिटेड (NHPC Limited), बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India), सेल (SAIL), मैक्रोटेक डेवलपर्स (Macrotech Developers) और ईजी ट्रिप प्लानर्स (Easy Trip Planners) के शेयरों में तेजी आ सकती है. यानी इनमें कमाई का मौका बन सकता है. अब आइए इन शेयरों के पिछले रिकॉर्ड पर भी नजर डाल लेते हैं. इससे आपको फायदे वाला सौदा पकड़ने में आसानी होगी.

बढ़त के साथ हुए बंद
बैंक ऑफ इंडिया के शेयर 2.03% की तेजी के साथ 75.55 रुपए पर बंद हुए. पिछले 5 दिनों से ये शेयर रिकवरी मोड में है और 5.59% ऊपर चढ़ चुका है. एनएचपीसी लिमिटेड के शेयरों में गुरुवार को मामूली तेजी आई, लेकिन 40.20 रुपए के भाव पर मिलने वाला ये शेयर पिछले पांच दिनों में ये 3.61% मजबूत हुआ है. स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी SAIL मामूली तेजी के साथ 86 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. मैक्रोटेक डेवलपर्स के शेयरों में गुरुवार को 20% की शानदार तेजी आई. 1,013.70 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर बीते 5 दिनों में 27.21% ऊपर चढ़ा है. ईजी ट्रिप प्लानर्स भी उन शेयरों की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने गुरुवार की गिरावट के बीच तेजी दर्ज की की. 50.25 रुपए वाले इस शेयर में इस दौरान 3.29% का उछाल आया.

इन पर भी लगा सकते है दांव   
इसके अलावा, आज आप अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (Hindustan Petroleum Corporation) और हैप्पिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज (Happiest Minds Technologies) के शेयरों पर भी दांव लगा सकते हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक, अडानी ग्रीन ने जैसलमेर में विंड-सोलर हाइब्रिड पावर प्लांट शुरू कर दिया है. इसके साथ ही कंपनी की कुल रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी अब 8,024 मेगावाट हो गई है. हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने नॉन-कनवर्टिबल टैक्सेबल डिबेंचर्स के जरिए करीब 1650 करोड़ रुपए जुटाए हैं. जबकि IT कंपनी हैप्पिएस्ट माइंड के बोर्ड ने 12,500 नॉन-कनवर्टिबल डिबेंचर्स के जरिए 125 करोड़ जुटाने की योजना को मंजूरी दे दी है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

1 hour ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

4 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

4 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

5 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

6 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

7 hours ago