होम / बिजनेस / आज किन शेयरों में बन रहा है कमाई का मौका, फटाफट यहां करें चेक

आज किन शेयरों में बन रहा है कमाई का मौका, फटाफट यहां करें चेक

शेयर बाजार में उतार चढ़ाव का दौर जारी है. आज भी मार्केट से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार के लिए मंगलवार अच्छा नहीं रहा. सोमवार को मार्केट ने बढ़त हासिल की थी, जबकि मंगलवार को उसमें गिरावट दर्ज की गई. BSE सेंसेक्स 40.14 अंक की गिरावट के साथ 57,613.72 अंक पर बंद हुआ. वहीं, NSE निफ्टी भी 34 अंक की गिरावट के साथ 16,951.70 पॉइंट्स के लेवल पर आ गया. आज यानी बुधवार को भी बाजार से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है. 

MACD ने दिए तेजी के संकेत
चलिए देखते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं. मूमेंटम इंडिकेटर MACD के मुताबिक, HDFC Bank, Emami, PNC Infratech और Ujjivan SFB के शेयरों में आज तेजी आ सकती है. अब इन शेयरों का पिछला रिकॉर्ड भी देख लेते हैं, ताकि आपको मुनाफे वाला सौदा पकड़ने में आसानी हो. HDFC बैंक कल बढ़त के साथ 1,581.60 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था. पिछले 5 दिनों से यह मामूली बढ़त बनाए हुए है. इमामी कस शेयर मंगलवार को 3.95% की उछाल के साथ 363.45 रुपए पर पहुंच गए थे. बीते पांच दिनों में कंपनी का शेयर 1.69% ऊपर चढ़ा है.

ऐसा रहा है पिछला रिकॉर्ड 
PNC Infratech के शेयरों में मंगलवार को 6.37% उछाल आया. फिलहाल यह 282 रुपए पर कारोबार कर रहा है. हालांकि, पिछले 5 दिनों में इसमें 2.27% की गिरावट देखने को मिली है. फाइनेंस सर्विस कंपनी Ujjivan SFB की बात करें, तो कंपनी के शेयर कल 2.46% ऊपर चढ़कर 25 रुपए पर बंद हुए थे. इसका 52 वीक का हाई लेवल 33.50 रुपए है और यह तेजी से इसकी तरफ दौड़ रहा है. वहीं, MACD ने आज Adani Power, Max Healthcare, L&T और Anant Raj के शेयरों में गिरावट के संकेत दिए हैं.

आज इन पर भी रखें नजर
इसके अलावा, आज Vedanta, Zydus Lifesciences, Jindal Stainless NBCC India और GR Infraprojects के शेयरों पर भी आज नजर बनाए रखें. वेदांता के बोर्ड ने फाइनेंशियल ईयर 2023 के लिए एक रुपए की फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयर पर 20.50 रुपए के पांचवें अंतरिम लाभांश को मंजूरी दी है. वहीं, जायडस लाइफसाइंसेज को एक दवा के सिलसिले में यूएस FDA से अप्रूवल मिल गया है. जिंदल स्टेनलेस ने इंडोनेशिया में 1,290 करोड़ का निवेश किया है. जबकि GR इन्फ्राप्रोजेक्ट्स को खुर्दा-बोलंगीर रेल लाइन प्रोजेक्ट में टनल बनाने के लिए ईस्ट कोस्ट रेलवे की तरफ से स्वीकृति पत्र मिला है. इन डेवलपमेंट का असर कंपनियों के शेयरों पर पड़ सकता है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

12 hours ago

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

12 hours ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

14 hours ago

बजाज ऑटो का मुनाफा 46% उछला, रिकॉर्ड एक्सपोर्ट और घरेलू मांग से पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन

जून तिमाही में राजस्व 65% बढ़कर ₹21,689 करोड़ पहुंचा. घरेलू और निर्यात बाजार में रिकॉर्ड बिक्री से कंपनी ने बनाया नया कीर्तिमान, विशेषज्ञों ने आगे भी सकारात्मक रुख जताया.

15 hours ago

ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़ा निवा बूपा, साइना-मीराबाई के साथ लॉन्च किया 'सेटबैक से कमबैक तक' अभियान

इस पहल का उद्देश्य खिलाड़ियों और आम लोगों की उन प्रेरक कहानियों को सामने लाना है, जिन्होंने बीमारी, चोट या अन्य स्वास्थ्य चुनौतियों से उबरकर दमदार वापसी की.

15 hours ago

बड़ी खबरें

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

12 hours ago

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

12 hours ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

14 hours ago

नौवीं अनुसूची पर उठे सवाल: "कानूनी है, लेकिन जवाबदेह नहीं", 75 साल बाद पहले संविधान संशोधन की समीक्षा

पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश, एएसजी समेत पैनल के सदस्यों ने बेंगलुरु में आयोजित गोलमेज चर्चा में 1951 के उस संशोधन पर विचार किया, जिसने कानूनों को न्यायिक समीक्षा से सुरक्षा प्रदान की थी.

17 hours ago