होम / बिजनेस / लक्ष्यदीप की सैर के लिए जुटा रहे हैं पैसा, इन शेयरों में निवेश से मिल सकती है मदद!
लक्ष्यदीप की सैर के लिए जुटा रहे हैं पैसा, इन शेयरों में निवेश से मिल सकती है मदद!
शेयर बाजार कल गिरावट के साथ बंद हुआ था और आज भी इससे मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की संभावना है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
नए सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को शेयर मार्केट लाल निशान पर बंद हुआ. जबकि शुक्रवार को इसमें तेजी देखने को मिली थी. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 670.93 अंक लुढ़ककर 71,355.22 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 197.80 फिसलकर 21,513 के लेवल पर पहुंच गया. बाजार में यह गिरावट वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख, बैंक, धातु और दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में बिकवाली के चलते आई. आज भी मार्केट से मिलीजुली प्रतिक्रिया की संभावना है.
ये हैं खबरों वाले शेयर
MACD के संकेतों को जानने से पहले उन कंपनियों के शेयरों के बारे में जानते हैं, जो अपनी कारोबारी गतिविधियों की वजह से खबरों में हैं. इस लिस्ट में बजाज ऑटो, ऑयल इंडिया, लेमन ट्री होटल्स और ब्रिगेड एंटरप्राइजेज का नाम शामिल है. बजाज ऑटो के बोर्ड ने 4000 करोड़ रुपए के शेयरों की पुनर्खरीद को मंजूरी दे दी है. वहीं, सरकारी कंपनी ऑयल इंडिया ने ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में काम करने के लिए असम पावर जेनरेशन कॉरपोरेशन के साथ एक जॉइंट वेंचर एग्रीमेंट किया है. इसी तरह, लेमन ट्री होटल्स ने उत्तर प्रदेश के मेरठ में 75 कमरों का एक होटल खोलने के लिए एग्रीमेंट किया है. बेंगलुरु की रियल एस्टेट कंपनी ब्रिगेड एंटरप्राइजेज ने तमिलनाडु में प्रोजेक्ट डेवलप करने के लिए स्थानीय सरकार के साथ 3400 करोड़ रुपए की डील की फाइनल की है. इन खबरों का असर कंपनियों के शेयरों पर देखने को मिल सकता है.
ये भी पढ़ें - सबसे बड़ा सवाल: क्या PM Modi पर टिप्पणी से मालदीव के 'बुरे दिनों' की हो चुकी है शुरुआत?
MACD ने दिए ये संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज Adani Ports, Network 18, TV18 ब्रॉडकास्ट, फीनिक्स मिल्स और सुजलॉन के शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं. यानी इन शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है. जाहिर है ऐसे में आपके द्वारा किया गया निवेश आपको मुनाफा दे सकता है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने कुछ शेयरों में मंदी का रुख दर्शाया है. इस लिस्ट में वेलस्पन कॉर्प, ईआईडी पैरी, चंबल फर्टिलाइजर्स, दीपक नाइट्राइट, IRFC और अल्केम लैब्स का नाम शामिल है. लिहाजा, इन शेयरों में निवेश को लेकर सावधान रहें.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
टैग्स