✕

होम / बिजनेस / अंबानी परिवार ने शादी में ऐसा क्या नहीं किया, जिसकी शंकराचार्य ने खुलकर की तारीफ?

अंबानी परिवार ने शादी में ऐसा क्या नहीं किया, जिसकी शंकराचार्य ने खुलकर की तारीफ?

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को हुई. इस शादी में देश-दुनिया की तमाम दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मुकेश अंबानी परिवार के छोटे चिराग यानी अनंत अंबानी ने 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट के साथ सात फेरे लिए. इस शाही शादी समारोह का गवाह बनने के लिए देश-दुनिया की दिग्गज हस्तियां मौजूद रहीं. अनंत-राधिका की शादी में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को भी आमंत्रित किया गया था. अंबानी परिवार के न्यौते पर धर्मगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पहुंचे और दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया.  शंकराचार्य सनातन धर्म की तस्वीर पेश करने वाले इस विवाह आयोजन से काफी प्रभावित नजर आए. उन्होंने इसके लिए अंबानी परिवार की तारीफ भी की है. शंकराचार्य का कहना है कि इतनी भव्य शादी के बावजूद उसमें शराब और मांस नहीं परोसे जाने प्रशंसनीय है. 

न मांस, न शराब परोसी
हाल ही में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अंबानी परिवार ने अपने बेटे का विवाह किया, जिसमें कई कार्यक्रम आयोजित किए गए, लेकिन किसी भी दिन शराब नहीं परोसी गई. उन्होंने आगे कहा कि अलग-अलग मौके पर हजारों व्यंजन बनाए गए, मगर एक भी दिन मांसाहारी भोजन नहीं परोसा गया. यह बहुत ही खास है. शंकराचार्य ने कहा कि भारतीय संस्कृति का अनुसरण करते हुए इस विवाह संपन्न किया गया तो हम भी आशीर्वाद देने पहुंचे. जहां देश में ऐसी स्थिति बन गई है कि बिना शराब के कोई कार्यक्रम नहीं होता. वहां इतना बड़ा आयोजन बिना शराब और मांसाहारी भोजन के करना वाकई अद्भुत है.

भव्य शादी के पीछे नीता का दिमाग
अनंत-राधिका की शादी पर कुल 5000 करोड़ रुपए के खर्चे का अनुमान है. इस शाही शादी के लिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को न्यौता भेजा गया था. PM मोदी शादी के एक दिन बाद हुए आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए थे. अनंत-राधिका की शादी को इतना भव्य बनाने के पीछे अनंत की मां नीता अंबानी का हाथ है. हाल ही में राधिका मर्चेंट ने एक बातचीत में कहा कि इस शादी के पीछे नीता अंबानी का ही दिमाग था. उन्होंने इस शादी को उत्सव बना दिया, और देश-दुनिया की हस्तियों को एक मंच पर लाकर खड़ा कर दिया. खबरों की मानें तो अनंत-राधिका की शादी प्रिंसेस डायना और प्रिंस चार्ल्स की शादी से भी महंगी रही. डायना की शादी की अनुमानित लागत 16.3 करोड़ डॉलर (करीब 1,361 करोड़ रुपए) थी. जबकि अनंत और राधिका की शादी में 5000 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है.

अनंत की 33 करोड़ की घड़ी  
इस शादी समरोह में अंबानी परिवार ने करोड़ों के कपड़े-गहने पहने. नीता अंबानी का 400 से 500 करोड़ कीमत वाला हार भी सोशल मीडिया पर छाया रहा. अनंत अंबानी ने भी अपने रिसेप्शन में 33 करोड़ की घड़ी पहनी. अनंत के हाथों में Patek Philippe की घड़ी थी, जिसकी कीमत 33 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है. इस घड़ी को Patek Philippe ने 2022 में लॉन्च किया था. बता दें कि पिछले साल नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र के उद्घाटन के मौके पर अनंत अंबानी ने इसी कंपनी की 18 करोड़ रुपए की घड़ी पहनी थी. इस दौरान, राधिका मर्चेंट भी 2 करोड़ रुपए कीमत वाले पर्स के साथ नजर आई थीं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

21 hours ago