✕

होम / बिजनेस / मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सपाट रहा निफ्टी

मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सपाट रहा निफ्टी

गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत भी लाल निशान के साथ हुई थी, लेकिन क्लोजिंग के वक्त इसमें हरियाली आ गई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः बुधवार को जिस तेजी के साथ शेयर बाजार बंद हुआ था, उसकी वो चाल गुरुवार को थम सी गई. सेंसेक्स और निफ्टी सपाट स्तर पर बंद हुए. गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत भी लाल निशान के साथ हुई थी, लेकिन क्लोजिंग के वक्त इसमें हरियाली आ गई. सेंसेक्स 37.87 अंकों की मामूली बढ़ोतरी के साथ 60,298 पर बंद हुआ. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 12.20 की सपाट तेजी के साथ 17,956.50 पर बंद हुआ. 

सुबह के वक्त था ये हाल

सुबह के वक्त भारतीय बाजारों की खराब शुरुआत हुई थी. सेंसेक्स 150 अंकों की कमजोरी के साथ 60,080 पर खुला था, निफ्टी भी 40 अंकों की कमजोरी के साथ 17900 के नीचे खुला था, बैंक निफ्टी भी 50 अंकों की  गिरावट के साथ खुला है. तीनों ही एक बेहद सीमित दायरे में कारोबार करते नजर आ रहे थे, निफ्टी 17900 के इर्द-गिर्द ही कारोबार कर रहा था.

शाम के वक्त दिखा ये हाल

बैंकिंग, FMCG, रियल्टी और मेटल शेयरों में खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिला. हालांकि, ऑटो, आईटी और फार्मा शेयरों दबाव देखने को मिला. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 38 अंक चढ़कर 60298 अंक पर बंद हुआ. जबकि निफ्टी 12 अंकों की बढ़त के साथ 17956 के स्तर पर क्लोज हुआ.  सेंसेक्स की 30 में से 15 शेयर हरे निशान में रहे. कोटक बैंक आज का टॉप गेनर रहा जबकि डॉ रेड्डीज टॉप लूजर. BSE पर आज 3540 शेयरों में ट्रेडिंग हुई. इसमें से 1905 शेयरों बढ़त रही. वहीं 1498 शेयर गिरकर बंद हुए. 146 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ.

Nifty Top Losers
 
Dr Reddy, UPL, Wipro, BPCL, Infosys, Nestle India, M&M, Axis Bank 

Nifty Top Gainers
 
Kotak Bank, LT, Tata Consumer, Ultratech Cement, IndusInd Bank, Bharti Airtel

VIDEO: फेस्टिव सीजन में और महंगा होगा आटा, गेहूं की कीमतों में हुई बढ़ोतरी

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सरकार ने चावल बिक्री का लक्ष्य दोगुना किया, OMSS के तहत अब 50 लाख टन बेचेगी

सरकार 31 अक्टूबर तक ई-नीलामी के जरिए 25 लाख टन चावल बेच चुकी है. इसके साथ ही चावल और धान के स्टॉक की साप्ताहिक जानकारी देना भी अनिवार्य कर दिया गया है.

1 hour ago

भारतीय इक्विटी फंड्स का उभरते बाजारों से बेहतर प्रदर्शन, 17 साल में सबसे बड़ी बढ़त

अमेरिकी इक्विटी फंड्स में भी 32 अरब डॉलर का निवेश आया. वहीं, ग्लोबल इमर्जिंग मार्केट (GEM) फंड्स में 3.6 अरब डॉलर का निवेश दर्ज किया गया, जो तीन महीने का उच्चतम स्तर है.

1 hour ago

दो सप्ताह में करीब 3.9 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, 717 अरब डॉलर पर आया

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 30 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का फॉरेक्स रिजर्व 2.6 अरब डॉलर घटकर 717 अरब डॉलर रह गया. इससे पिछले सप्ताह भी इसमें करीब 1.27 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई थी.

2 hours ago

दूसरी तिमाही में मुनाफे में आई शिपरॉकेट, ₹0.6 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज; रेवेन्यू 34.7% बढ़ा

शिपरॉकेट का ऑपरेटिंग रेवेन्यू सालाना आधार पर 34.7 फीसदी बढ़कर 673.6 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 500.2 करोड़ रुपये था.

16 hours ago

CenturyPly का दूसरी तिमाही का राजस्व 28.5% बढ़कर 1,780 करोड़ रुपये पहुंचा

कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में अब तक का सबसे अधिक तिमाही राजस्व दर्ज किया. प्लाईवुड, एमडीएफ, लैमिनेट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार में मजबूत वृद्धि से कंपनी के प्रदर्शन को सहारा मिला.

18 hours ago


बड़ी खबरें

“अगर बोर्ड बंटा हुआ है, तो सभी की ब्रांड वैल्यू घटती है”

रवि राजन एंड कंपनी के संस्थापक एवं मैनेजिंग पार्टनर और BSE के पूर्व चेयरमैन एस रवि ने BW Businessworld के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा के साथ इस बातचीत में उत्तराधिकारियों के मूल्यांकन, सार्वजनिक विवादों से कारोबार को बचाने और संपत्ति सृजन में कॉरपोरेट गवर्नेंस की अहमियत पर चर्चा की.

20 hours ago

सरकार ने चावल बिक्री का लक्ष्य दोगुना किया, OMSS के तहत अब 50 लाख टन बेचेगी

सरकार 31 अक्टूबर तक ई-नीलामी के जरिए 25 लाख टन चावल बेच चुकी है. इसके साथ ही चावल और धान के स्टॉक की साप्ताहिक जानकारी देना भी अनिवार्य कर दिया गया है.

1 hour ago

भारतीय इक्विटी फंड्स का उभरते बाजारों से बेहतर प्रदर्शन, 17 साल में सबसे बड़ी बढ़त

अमेरिकी इक्विटी फंड्स में भी 32 अरब डॉलर का निवेश आया. वहीं, ग्लोबल इमर्जिंग मार्केट (GEM) फंड्स में 3.6 अरब डॉलर का निवेश दर्ज किया गया, जो तीन महीने का उच्चतम स्तर है.

1 hour ago

दो सप्ताह में करीब 3.9 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, 717 अरब डॉलर पर आया

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 30 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का फॉरेक्स रिजर्व 2.6 अरब डॉलर घटकर 717 अरब डॉलर रह गया. इससे पिछले सप्ताह भी इसमें करीब 1.27 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई थी.

2 hours ago

विश्व बैंक: भारत ने रचा इतिहास

भारत में गरीबी में आई भारी कमी एक बड़ी उपलब्धि है, लेकिन इस प्रगति को बनाए रखने के लिए बेहतर रोजगार और कम ध्रुवीकृत राजनीतिक व्यवस्था जरूरी है.

16 hours ago