होम / बिजनेस / सेंसेक्स में आज भी दिखी तेजी, इन शेयरों ने दिया बंपर रिटर्न
सेंसेक्स में आज भी दिखी तेजी, इन शेयरों ने दिया बंपर रिटर्न
शेयर बाजार में शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भी तेजी देखने को मिलीं. रिटेल महंगाई और आईआईपी के आंकड़ों के आने से पहले मार्केट हरे निशान के साथ बंद हुआ.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
नई दिल्लीः शेयर बाजार में शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भी तेजी देखने को मिलीं. रिटेल महंगाई और आईआईपी के आंकड़ों के आने से पहले मार्केट हरे निशान के साथ बंद हुआ. इस दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स करीब 134.47 अंक यानी 0.23% की तेजी के साथ 59,467.07 अंकों पर बंद हुआ है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी केवल 38.45 अंकों यानी 0.22% की तेजी के साथ 17,697.45 अंक पर बंद हुआ है. अगले तीन दिनों तक शेयर बाजार बंद रहेंगे. शनिवार रविवार के अलावा स्वतंत्रता दिवस के चलते सोमवार को शेयर बाजार में छुट्टी रहेगी.
ऐसा रहा शेयर्स का हाल
Nifty में ONGC टॉप गेनर रहा. BSE पर 3543 शेयरों में ट्रेडिंग हुई. इसमें से 1817 शेयर हरे निशान में रहे जबकि 1575 गिरकर बंद हुए. 151 स्टॉक्स बिना किसी बदलाव के बंद हुए.
निफ्टी के टॉप लूजर्स
Divis Lab, Apollo Hospital, Infosys, Maruti, Tata Consumer, Cipla
निफ्टी के टॉप Gainers
ONGC, NTPC, Tata Steel, UPL, PowerGrid, ICICI Bank, SBI Life
सेक्टर का हाल
बाजार में आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, मीडिया को छोड़ दें तो बाकी सभी सेक्टर के शेयरों में तेजी देखी गई.ऑटो, एनर्जी , मेटल्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑयल एंड गैस जैसे सेक्टर के अलावा बैंकिंग, में खऱीदारी देखी गई. मिडकैप स्मॉल कैप के शेयरों में तेजी देखी गई. निफ्टी के 50 शेयरों में 26 शेयर हरे निशान में तो 24 शेयर लाल निशान में बंद हुए हैं.
चढ़ने वाले शेयर्स
बाजार में चढ़ने वाले शेयरों पर नजर डालें तो एनटीपीसी 3.26 फीसदी, टाटा स्टील 3.25 फीसदी, पावर ग्रिड 1.93 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 1.80 फीसदी, रिलायंस 1.64 फीसदी, एसबीआई 1.16 फीसदी, आईटीसी 0.69 फीसदी, एशियन पेंट्स 0.65 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है.
गिरने वाले शेयर्स
गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो इंफोसिस 1.56 फीसदी, मारुति सुजुकी 1.33 फीसदी, लार्सन 1.25 फीसदी, टेक महिंद्रा 0.95 फीसदी, सन फर्मा 0.92 फीसदी, एचयूएल 0.71 फीसदी, नेस्ले 0.70 फीसदी, टीसीएस 0.66 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है.
VIDEO: प्रधानमंत्री मोदी के पास कितने करोड़ की है संपत्ति
टैग्स