✕

होम / बिजनेस / उतार-चढ़ाव के बाद सपाट बंद हुआ बाजार, लेकिन निवेशकों की बढ़ी ₹3 लाख करोड़ संपत्ति

उतार-चढ़ाव के बाद सपाट बंद हुआ बाजार, लेकिन निवेशकों की बढ़ी ₹3 लाख करोड़ संपत्ति

सेंसेक्स और निफ्टी ने अच्छी बढ़त भी ली थी, लेकिन इसके बाद सेकेंड हाफ में अचानक से बाजार गिर गए. दिनभर भारी उतार-चढ़ाव के बीच सारी बढ़त गंवाकर बाजार गिरावट पर बंद हुए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

RBI के मॉनिटरी पॉलिसी में आने वाले दिनों में ब्याज दर घटने के संकेत दिए हैं. इसके बावजूद कारोबार के आखिरी घंटे में एफएमसीजी और एनर्जी शेयरों में बिकवाली के चलते भारतीय शेयर बाजार में गिरावट आ गई. निफ्टी दिन के हाई से 280 और सेंसेक्स में 1000 अंक नीचे जा फिसला. जबकि सुबह से बाजार शानदार तेजी के साथ कारोबार कर रहा था. हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में रौनक देखने को मिली है. कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 168 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 81,467 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 31 अंक गिरकर 24981 अंकों पर क्लोज हुआ है.

सबसे ज्यादा चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 17 शेयर आज हरे निशान में हुए, इसमें टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयरों में 2.15 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही. इसके बाद टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के शेयर 1.57 फीसदी से लेकर 1.92 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए. वहीं सेंसेक्स के बाकी 13 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए, इसमें आईटीसी (ITC) का शेयर 3.08 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा. वहीं नेस्ले इंडिया (Nestle India), रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL), हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) और लर्सन एंड टुब्रो (L&T) के शेयरों में 1.13 फीसदी से 2.21% तक की गिरावट देखी गई.

BSE के 2,716 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही. एक्सचेंज पर कुल 4,049 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला, इसमें से 2,716 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,237 शेयरों में गिरावट देखी गई. जबकि 96 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए, इसके अलावा 184 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ, वहीं 32 शेयरों ने अपने 52 हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ.

निवेशकों की संपत्ति में 3 लाख करोड़ का उछाल

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 9 अक्टूबर को बढ़कर 462.47 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 8 अक्टूबर को 459.50 लाख करोड़ रुपये था. इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 2.97 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है, दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 2.97 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है.
 

 


टैग्स शेयर बाजार शेयर मार्केट
सम्बंधित खबरें

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

9 minutes ago

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

14 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

15 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

15 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

18 hours ago


बड़ी खबरें

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

9 minutes ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

21 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

15 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

15 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

16 hours ago