✕

होम / बिजनेस / 2024 के आखिरी दिन सेंसेक्स 110 अंक टूटा, निफ्टी 23650 के नीचे हुआ बंद, लेकिन निवेशकों की हुई कमाई

2024 के आखिरी दिन सेंसेक्स 110 अंक टूटा, निफ्टी 23650 के नीचे हुआ बंद, लेकिन निवेशकों की हुई कमाई

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 109.12 अंक यानी 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 78,139.01 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 0.10 अंक की गिरावट के साथ 23,644.80 के स्तर पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार (31 दिसंबर) को साल के आखिरी दिन जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला. पूरा दिन बाजार में उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार रहा और अंत में मिली-जुली क्लोजिंग देखने को मिली. निफ्टी 23,644 पर सपाट बंद हुआ. सेंसेक्स 109 अंक गिरकर 78,139 पर बंद हुआ और निफ्टी बैंक 92 अंक गिरकर 50,860 पर बंद हुआ. 

बाजार में आईटी शेयरों में गिरावट से दबाव पड़ा. इसके साथ फाइनेंशियल शेयर, रियल्टी इंडेक्स भी बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ. ऑयल एंड गैस, फार्मा, प्राइवेट बैंक जैसे इंडेक्स अच्छी तेजी के साथ बंद हुए. निफ्टी पर BEL, ONGC, Kotak Bank, Trent, Coal India जैसे शेयर टॉप गेनर बने और Adani Enterprise, Tech Mahindra, TCS, Infosys, SBI Life में गिरावट दर्ज हुई.

आज किन स्टॉक्स में दिखा एक्शन

ब्लॉक डील के बाद Easy Trip Planners 7% गिरकर बंद हुआ. अदाणी ग्रुप स्टॉक्स में 2024 के आखिरी सेशन में मुनाफावसूली दिखी. Adani Enterprises निफ्टी के सबसे कमजोरी वाले स्टॉक्स की लिस्ट में शामिल रहा. RBI की फाइनेंशियल स्टैबिलिटी रिपोर्ट जारी होने के बाद बैंकों में आज अंडरपरफॉर्मेंस देखने को मिला. AU Small Finance Bank करीब 13% गिरकर बंद हुआ. RVNL लगातार 9 दिन की गिरावट के बाद आज 3% की बढ़त के साथ बंद हुआ. ऑर्डर मिलने के बाद स्टॉक बढ़त के साथ बंद हुआ. पॉजिटिव ब्रोकरेज नोट के बाद Avani Feeds, Apex Forzen 14% तक उछलकर बंद हुए.

Sensex के 15 शेयर ग्रीन जोन में 

सेक्टरवाइज बात करें तो निफ्टी आईटी 1 फीसदी से अधिक टूटा है जबकि ऑयल एंड गैस का निफ्टी इंडेक्स 1 फीसदी से अधिक उछलकर बंद हुआ है. सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें पांच ग्रीन जोन में बंद हुए हैं. सबसे अधिक तेजी कोटक बैंक, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट में रही. वहीं दूसरी तरफ टेक महिंद्रा, जोमैटो और टीसीएस में सबसे अधिक गिरावट रही. 

निवेशकों की दौलत में 71.5 हजार करोड़ रुपये का उछाल 

एक कारोबारी दिन पहले यानी 30 दिसंबर 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,41,35,836.51 करोड़ रुपये था. आज यानी 31 दिसंबर 2024 को उठा-पटक के साथ दिन के आखिरी में उछलकर यह 4,42,07,350.09 करोड़ रुपये पर पहुंचा गया, इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 71,513.58 करोड़ रुपये बढ़ गई है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

23 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

23 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

23 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago