होम / बिजनेस / पिछले 2 दिनों में 2000 अंक गिरा Sensex, आखिर क्यों गिर रहा है मार्केट?
पिछले 2 दिनों में 2000 अंक गिरा Sensex, आखिर क्यों गिर रहा है मार्केट?
इन्वेस्टर्स को शुरुआती स्मॉल-कैप और मिड-कैप काउंटरों द्वारा रिटर्न चार्ट्स को प्रदान की गई रफ्तार को लेकर चिंता होने लगी.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
पिछले कुछ दिनों में शेयर मार्केट (Share Market) काफी तेज गति से दौड़ रहा था और सेंसेक्स (Sensex) एवं निफ्टी (Nifty) एक के बाद एक कई रिकॉर्ड भी तोड़ रहे थे. लेकिन, अब पिछले दो दिनों के भीतर सेंसेक्स में 2000 अंकों की गिरावट देखने को मिली है. जहां बुधवार को सेंसेक्स 71,910.14 अंकों के अपने अधिकतम स्तर पर पहुंच गया था, वहीं कल 1989.75 अंकों की गिरावट के बाद सेंसेक्स 69,920.39 अंकों के स्तर पर पहुंच गया और ऐसा लग रहा है, जैसे मार्केट की तेज गति को किसी की नजर लग गई हो.
किन कारणों से मार्केट में आई गिरावट?
मार्केट में आई इस गिरावट के पीछे बहुत से कारण मौजूद हैं और इनमें एक सबसे बड़ा कारण मार्केट में आये उछाल के बाद वैल्यूएशन को लेकर इन्वेस्टर्स की चिंता है. इस मामले में इन्वेस्टर्स को शुरुआती स्मॉल-कैप और मिड-कैप काउंटरों द्वारा रिटर्न चार्ट्स को प्रदान की गई रफ्तार को लेकर चिंता होने लगी और आगे चलकर यही चिंता मार्केट में गिरावट का एक प्रमुख कारण भी बनी. इसके अलावा विदेशी इन्वेस्टर्स के आउटफ्लो, ग्लोबल संकेतों में कमी, भारत में बढ़ते हुए कोविड के मामले और तेल के दामों में इजाफे का डर कुछ अन्य ऐसे कारण हैं जिनकी वजह से शेयर मार्केट में गिरावट देखने को मिली है.
एक्सपर्ट्स की राय
इन्वेस्टर्स वैसे भी शेयर मार्केट में आये उछाल के बाद प्रॉफिट प्राप्त करने के बारे में विचार करने लगे थे और अब उनके पास कारणों की कमी तो बिलकुल भी नहीं है. 26 अक्टूबर से लेकर 15 दिसंबर के बीच सेंसेक्स में लगभग 8350 अंकों या 13% की वृद्धि देखने को मिली और इस बीच शेयर मार्केट में कलोई रुकावट भी देखने को नहीं मिली थी. सेंसेक्स के साथ ही Nifty भी 19000 अंकों से उछलकर 21,600 अंकों के स्तर पर पहुंच गया. एक्सपर्ट्स का मानना है कि स्मॉल-कैप और मिडकैप के क्षेत्रों में बढ़ोत्तरी की वजह से अनिश्चितता और अस्थिरता की चिंताएं मार्केट को घेरने लगीं और इसी बीच मार्केट में मौजूद कैपिटल और GDP का अनुपात अपने अधिकतम स्तर पर पहुंच गया जिससे ओवर-वैल्यूएशन का पता चलता है.
ये वजहें भी हैं महत्त्वपूर्ण
इसके साथ ही यह भी हो सकता है कि विदेशी निवेशकों द्वारा की गई जबरदस्त बिक्री की वजह से मार्केट में गिरावट आई हो. NSE द्वारा जारी किये गए डेटा के अनुसार FPI द्वारा 1322.08 करोड़ रुपयों की कीमत के शेयर बुधवार को बेचे गए थे और यह बिक्री क्रिसमस की छुट्टियों से पहले देखने को मिली है. ऐसा भी नहीं है कि सिर्फ भारतीय मार्केट ही इस गिरावट के दौर से गुजर रही हैं, बल्कि रातों रात विश्व भर की विभिन्न मार्केटों में गिरावट का दौर देखने को मिला है.
यह भी पढ़ें: Inox India की लिस्टिंग हुई पूरी 44% प्रीमियम के साथ NSE पर लिस्ट हुआ स्टॉक!
टैग्स