होम / बिजनेस / सेंसेक्स ने लिया 500 अंकों से ज्यादा का उछाल, निफ्टी ने लगाया शतक

सेंसेक्स ने लिया 500 अंकों से ज्यादा का उछाल, निफ्टी ने लगाया शतक

सुबह के वक्त जब मार्केट ओपन हुआ था, तभी से इसमें तेजी थी और शाम को बंद होते वक्त भी यह तेजी बरकरार रही.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः गुरुवार को शेयर बाजार में बड़ी तेजी देखने को मिली. सुबह के वक्त जब मार्केट ओपन हुआ था, तभी से इसमें तेजी थी और शाम को बंद होते वक्त भी यह तेजी बरकरार रही. सेंसेंक्स ने जहां 500 अंकों से ज्यादा का उछाल देखने को मिला, वहीं निफ्टी ने भी आज तेजी दिखाते हुए शतक बनाया. सेंसेक्स 515 अंकों की तेजी के साथ 59,332.60 के लेवल पर बंद हुआ है. जबकि निफ्टी 124 अंक बढ़कर 17659 के लेवल पर बंद हुआ है. 

30 में से 19 शेयर मजबूत होकर बंद हुए

सेंसेक्स में 30 शेयरों के इंडेक्स में से 19 में तेजी देखने को मिली.  टॉप गेनर्स में AXISBANK, BAJFINANCE, HDFC, TECHM, TCS, WIPRO और SBIN शामिल हैं. एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी, टेक महिंद्रा, टीसीएस, एसबीआई, विप्रो, कोटक बैंक, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, एचसीएल टेक, एल एंड टी, बजाज फिनसर्व, डॉक्टर रेड्डी, रिलायंस और अल्ट्राटेक सीमेंट बढ़त पर बंद हुए.  

बैंक, फाइनेंशियल और आईटी शेयरों में जोरदार तेजी रही है. निफ्टी पर आईटी इंडेक्स 1.6 फीसदी मजबूत हुआ है. जबकि बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स में भी 1.5 फीसदी की तेजी रही है. रियल्टी इंडेक्स भी 1 फीसदी से ज्यादा मजबूत हुआ है. फार्मा शेयरों में भी खरीदारी है. सेक्टोरल फ्रंट पर सबसे ज्यादा उछाल पीएसयू बैंक में ही दर्ज किया गया.

इन शेयरों में दिखी कमजोरी

गुरुवार को निफ्टी ऑटो, एफएमसीजी, मीडिया और मेटल लाल निशान पर बंद हुए. दिग्गज कंपनियों के शेयरों में सन फार्मा, टाटा स्टी, एम एंड एम, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड, नेस्ले इंडिया, मारुति, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एनटीपीसी और आईटीसी के शेयर लाल निशान पर बंद हुए.

रुपये में डॉलर के मुकाबले बड़ी गिरावट

रुपया 36 पैसे टूटकर 79.61 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ है. हालांकि रुपये में अपने आलटाइम लो से पिछले दिनों कुछ रिकवरी आई है. क्रूड सस्ता होने और कमोडिटी में नरमी के चलते रुपये को कुछ सपोर्ट मिला था. इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.16 फीसदी बढ़कर 105.36 पर आ गया है. 

VIDEO: अब कंफर्म रेल टिकट कैंसिल करना पड़ेगा बहुत भारी, वजह भी जान लीजिए

टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

1 hour ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

3 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

3 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

3 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

1 hour ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

4 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.