✕

होम / बिजनेस / सोमवार के दिन शेयर बाजार में मचा हाहाकार, सेंसेक्स 600 और निफ्टी 200 अंक गिरकर बंद

सोमवार के दिन शेयर बाजार में मचा हाहाकार, सेंसेक्स 600 और निफ्टी 200 अंक गिरकर बंद

बाजार की शुरुआत तो मजबूत हुई थी, लेकिन इसके बाद बाजार तेज उतार-चढ़ाव देखने लगे. आखिर में निफ्टी 218 अंक गिरकर 24,795 पर बंद हुआ. सेंसेक्स 638 अंक गिरकर 81,050 पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हफ्ते का पहला कारोबारी सत्र भारतीय शेयर बाजार के लिए बुरा साबित हुआ है. विदेशी निवशकों के तेज बिकवाली के चलते लगातार छठे कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार तेज बिकवाली के साथ बंद हुआ है. बैंकिंग, एनर्जी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स स्टॉक्स पर सबसे ज्यादा मार पड़ी है. आज के कारोबार में मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स औंधे मुंह जा गिरे. आज का कारोबार खत्म होने पर बीएसई 638 अंकों की गिरावट के साथ 81050 अंकों पर क्लोज हुआ है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 198 अंकों की गिरावट के साथ 24,817 अंकों पर क्लोज हुआ है.

चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 7 शेयर आज हरे निशान में हुए. इसमें आईटीसी (ITC) के शेयरों में 1.33 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही. इसके बाद भारती एयरटेल (Bharti Airtel) महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) इंफोसिस (Infosys) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयर 0.71 फीसदी से लेकर 1.31 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए. वहीं सेंसेक्स के बाकी 23 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए. इसमें अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) का शेयर 4.08 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा. वहीं एनटीपीसी (NTPC), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), पावर ग्रिड (Power Grid) और एक्सिस बैंक (Axis Bank) के शेयरों में 2.31 फीसदी से 2.99% तक की गिरावट देखी गई. 

BSE के 3,416 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही. एक्सचेंज पर कुल 4,178 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला. इसमें से 642 शेयर तेजी के साथ बंद हुए. वहीं 3,416 शेयरों में गिरावट देखी गई. जबकि 120 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए. इसके अलावा 169 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ. वहीं 132 शेयरों ने अपने 52 हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ.

निवेशकों को ₹8.62 लाख करोड़ का नुकसान

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपीटलाइजेशन आज 7 अक्टूबर को घटकर 452.27 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पीछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 4 अक्टूबर को 460.89 लाख करोड़ रुपये था. इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 8.62 लाख करोड़ रुपये घटा है. वहीं इस पूरे हफ्ते BSE कंपनियों का मार्केट कैप करीब 8.62 लाख करोड़ रुपये घटा है.
 
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स शेयर बाजार
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

1 hour ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

1 hour ago

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

2 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

17 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

17 hours ago

बड़ी खबरें

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

1 hour ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

1 hour ago

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

2 hours ago

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

2 hours ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

23 hours ago