होम / बिजनेस / लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 52 अंक फिसला
लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 52 अंक फिसला
भारतीय रिजर्व की एमपीसी बैठक के नतीजे आने से पहले और चीन-ताइवान के बीच तनाव की खबरें आने से शेयर मार्केट में दबाव देखने को मिला.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
नई दिल्लीः लगातार 6 दिन की तेजी के बाद शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ. भारतीय रिजर्व की एमपीसी बैठक के नतीजे आने से पहले और चीन-ताइवान के बीच तनाव की खबरें आने से शेयर मार्केट में दबाव देखने को मिला. इससे सेंसेक्स जहां 52 अंक फिसल गया, वहीं निफ्टी में 6.20 अंकों की कमजोरी देखने को मिली.
बीएसई सेंसेक्स 58,298.80 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 58,712.66 अंक तक गया और नीचे में 57,577.05 अंक तक आया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 17,382 अंक पर बंद हुआ.
टॉप पर रहे ये 5 शेयर्स
सन फार्मा, नेस्ले इंडिया, इन्फोसिस, डॉ. रेड्डीज, विप्रो और महिंद्रा एंड महिंद्रा में तेजी देखने को मिली. निफ्टी पर सिप्ला, सन फार्मा, नेस्ले इंडिया, इंफोसिस और अपोलो अस्पताल टॉप गेनर्स रहे.
लूजर रहे ये शेयर्स
एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक, एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, पावरग्रिड और कोटक महिंद्रा बैंक प्रमुख रूप से नुकसान में रहे. निफ्टी में एनटीपीसी, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, कोल इंडिया, एसबीआई और रिलायंस इंडस्ट्रीज टॉप लूजर रहे. सेक्टर में मेटल, आईटी और हेल्थकेयर 1-2% ऊपर रहे, जबकि रियल्टी इंडेक्स 1% नीचे रहा. BSE के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद हुए.
निवेशकों की पूंजी 13.53 लाख करोड़ रुपये बढ़ी
शेयर बाजारों में पिछले 6 दिन से जारी तेजी के चलते निवेशकों की संपत्ति में करीब 13.53 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है.
तीन दिन नहीं होगी ट्रेडिंग
बीएसई और एनएसई में ट्रेडिंग तीन दिन – 9 अगस्त, 15 अगस्त और 31 अगस्त को बंद रहेगी. 9 अगस्त 2022 को मुहर्रम पड़ने के कारण, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी के लिए शेयर मार्केट बंद रहेगा.
महंगा हुआ सोना, चांदी 58,500 के पार, चेक करें नए रेट
भारतीय सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने (Gold) और चांदी (Silver) की कीमतों में उछाल आया है. दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने (Gold) की कीमत में 487 रुपये की तेजी आई. वहीं, चांदी की कीमतों में आज 426 रुपये की उछाल दर्ज हुई.
VIDEO: आमिर और अक्षय के बीच कांटे की टक्कर, अगस्त में रिलीज हो रहीं ये 5 बड़ी फिल्में
टैग्स