होम / बिजनेस / Sensex और Nifty की रफ्तार में हुई वृद्धि, नई ऊंचाइयों पर पहुंचा Reliance!

Sensex और Nifty की रफ्तार में हुई वृद्धि, नई ऊंचाइयों पर पहुंचा Reliance!

कारोबार के दौरान BSE (Bombay Stock Exchange) के सेंसेक्स (Sensex) में लगभग 1240.90 अंकों का उछाल देखने को मिला.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

घरेलु इक्विटी मार्केट से एक काफी बड़ी और खुश करने वाली खबर सामने आ रही है. अंतरिम बजट के फौरन बाद और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा प्रमुख पॉलिसी रेट तय करने से पहले आज के कारोबार के दौरान भारत की घरेलु मार्केट में काफी तेजी देखने को मिली है. चुनौतीपूर्ण भू-राजनीतिक हालातों के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) और बैंकिंग स्टॉक्स की खरीदारी में भी बढ़ोत्तरी हुई जिसकी वजह से भारतीय स्टॉक मार्केट के प्रमुख सूचकांकों, सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty), में उछाल देखने को मिला है. 

52 हफ्तों के अधिकतम स्तर पर स्टॉक्स
आज पूरे दिन के कारोबार के दौरान BSE (Bombay Stock Exchange) के सेंसेक्स (Sensex) में लगभग 1240.90 अंकों का उछाल देखने को मिला, जिसके बाद यह 71,941.57 अंकों के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ है. दूसरी तरफ NSE (राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज) के सूचकांक निफ्टी 50 (Nifty 50) में 385 अंकों की बढ़त देखने को मिली जिसके बाद यह 21,737.60 अंकों के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ है. सेंसेक्स में शामिल 7 स्टॉक ऐसे हैं जो आज 52 हफ्तों के अपने अधिकतम स्तर पर पहुंच गए हैं. इन स्टॉक्स में टाटा मोटर्स लिमिटेड (Tata Motors), रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Limited), L&T, NPTC लिमिटेड (NPTC Limited) और टाइटन कंपनी लिमिटेड (Titan Company Limited) के नाम शामिल हैं. 

RIL और स्टॉक में उछाल
स्टॉक्स के साथ-साथ BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) पर लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैपिटल में भी बढ़ोत्तरी हुई है और एक्सचेंज पर लिस्टेड सभी कंपनियों की कुल मार्केट कैपिटल 376.09 लाख करोड़ रुपयों से ज्यादा के स्तर पर जा पहुंची, जबकि मार्केट की पिछली क्लोजिंग के दौरान यह 371.12 लाख करोड़ रुपए पर थी. सूचकांकों में दर्ज की गई जबरदस्त वृद्धि के पीछे रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) एक प्रमुख ट्रिगर के रूप में मौजूद थी. सेंसेक्स में कुल 1240 अंकों की वृद्धि देखने को मिली और इसमें से 544 अंकों की वृद्धि के लिए अकेले रिलायंस का ही स्टॉक ही जिम्मेदार था. 

इस वजह से भी हुई वृद्धि
रिलायंस के साथ-साथ बैंकिंग के स्टॉक्स भी आज की वृद्धि के लिए प्रमुख रूप से जिम्मेदार थे. प्राइवेट क्षेत्र के जाने-माने बैंक HDFC बैंक (HDFC Bank), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) और एक्सिस बैंक (Axis Bank) समेत अन्य बैंकों में भी जमकर ट्रेडिंग हुई जिसकी वजह से मार्केट की रफ्तार में वृद्धि देखने को मिली. इतना ही नहीं, बजट से लोगों की उम्मीदें भी एक वजह हैं जिसकी वजह से मार्केट की रफ्तार में वृद्धि देखने को मिली थी.
 
यह भी पढ़ें: बजट 2024 से पहले मार्केट में आया उछाल, Yes Bank के शेयर फिसले!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

3 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

6 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

6 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

7 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

7 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

3 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

7 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

6 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

6 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

7 hours ago