होम / बिजनेस / UP में जल्द लगेगी सेमीकंडक्टर मैन्यूफैक्चरिंग फैक्ट्री, दुनियाभर में होंगे सप्लाई

UP में जल्द लगेगी सेमीकंडक्टर मैन्यूफैक्चरिंग फैक्ट्री, दुनियाभर में होंगे सप्लाई

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में सेमीकंडक्टर फैक्ट्री लगने जा रही है. यहां बने सेमीकंडक्टर दुनियाभर में सप्लाई किए जाएंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत  तेजी से आगे बढ़ रहा है. इसी कड़ी में अब देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में जल्दी ही सेमीकंडक्टर मैन्यूफैक्चरिंग फैक्ट्री लगने जा रही है. इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईएसीसी) के शिखर सम्मेलन के दौरान साझा की है. तो चलिए जानते हैं क्या है सरकार की पूरी प्लानिंग? 

भारत का ग्रोथ इंजन बनेगा उत्तर प्रदेश
जितिन प्रसाद ने 21वें भारत-अमेरिका आर्थिक शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश उन गिन-चुने स्थानों में शामिल होगा, जहां सेमीकंडक्टर का निर्माण होगा. भारत सेमीकंडक्टर सहित सभी क्षेत्रों में निवेश के लिए एक मुफीद जगह है. देश के भीतर उत्तर प्रदेश शीर्ष राज्यों में से एक है और आने वाले समय में यह भारत का ग्रोथ इंजन होगा.

जल्द शुरू होगा फैक्ट्री का काम

जितिन प्रसाद ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश में भी एक सेमीकंडक्टर संयंत्र पर जल्द काम शुरू करेंगे. उन्हें पूरा विश्वास है कि राज्य उन गिन-चुने स्थानों में शामिल होगा, जहां सेमीकंडक्टर की फैक्ट्री होगी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अमेरिका के साथ चिप मेकिंग के लिए एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं. इसमें इस बात पर जोर है कि ये टेक्नोलॉजीस आगे चलकर लोगों के दैनिक जीवन में अधिक-से-अधिक दिखाई देंगी और यह आवश्यक है कि हम इन टेक्नोलॉजीस को जल्द से जल्द समझें. उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर भारत को डिजिटल इंडिया बनाने के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए काफी अहम है.

गांव-गांव तक पहुंचेगा टेक्नोलॉजी का फायदा

जितिन प्रसाद ने ये भी कहा कि सरकार की कोशिश है कि देश में डिजिटल डिवाइड कम हो. टेक्नोलॉजी का फायदा गांव-गांव तक देश के दूरदराज के इलाकों तक पहुंचे. सरकार का इस पर पूरा ध्यान है. उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर विकास में तेजी लाने के लिए सहयोग और साझेदारी महत्वपूर्ण है, इसको देखते हुए भारत-अमेरिका साझेदारी का दूरगामी प्रभाव होगा.

इसे भी पढ़ें-अब Swiggy भी कराएगा कमाई, 10,400 करोड़ के IPO के लिए मिली मंजूरी
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

JSW ग्रीन मोबिलिटी का लिथियम अर्बन टेक्नोलॉजीज में निवेश, ई-मोबिलिटी सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

मुंबई में 25 जून 2026 को लिथियम अर्बन टेक्नोलॉजीज ने घोषणा की कि उसे JSW ग्रीन मोबिलिटी से रणनीतिक निवेश प्राप्त हुआ है. कंपनी का लक्ष्य अगले दो वर्षों में अपने कारोबार को तीन गुना तक बढ़ाना है.

1 day ago

एलियनकाइंड ने जुटाए 32 लाख डॉलर, विस्तार और नए बाजारों में एंट्री की तैयारी तेज

एलियनकाइंड अब अपने विस्तार, डिजिटल अनुभव और समुदाय आधारित मॉडल के जरिए भारत के प्रीमियम फूड एंड बेवरेज बाजार में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है.

1 day ago

विश्व MSME दिवस: डिजिटल, निर्यात और नवाचार के दम पर बदल रही भारत के छोटे कारोबारों की तस्वीर

भारतीय MSME क्षेत्र पहले की तुलना में अधिक डिजिटल, अधिक संगठित, अधिक महत्वाकांक्षी और वैश्विक बाजारों से जुड़ा हुआ बन रहा है.

1 day ago

अडानी केस में नया मोड़, अमेरिकी कोर्ट ने अभियोजकों से मांगा जवाब

गौतम अडानी के खिलाफ आरोप वापस लेने के फैसले पर जज ने उठाए सवाल, 13 जुलाई तक मांगा विस्तृत स्पष्टीकरण

1 day ago

पार्टी में कुछ ज्यादा देर तक ठहरने वाले सीईओ

सशिधर जगदीशन का एचडीएफसी बैंक बिखरता हुआ नजर आ रहा है और अब भारतीय बैंकिंग नियामकों के सामने वह सवाल खड़ा है, जिससे वे अधिक समय तक बच नहीं सकते कि क्या उन्हें एक बार फिर बैंक की कमान सौंपी जानी चाहिए.

1 day ago


बड़ी खबरें

कच्चा तेल सस्ता होने से भारत को राहत, FY27 में 6.5% रह सकती है GDP ग्रोथ: रिपोर्ट

गोल्डमैन सैक्स ने अपनी नई रिपोर्ट में भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 6.1 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है.

1 day ago

भारत का निजी सुरक्षा उद्योग 2.0 युग में प्रवेश

गृह मंत्रालय की ऐतिहासिक पहल ने नियामकीय सुधार और व्यावसायिकता के एक नए अध्याय का संकेत दिया

1 day ago

1 जुलाई से महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना, नए शुल्क लागू, जानें कितना बढ़ेगा खर्च

पासपोर्ट नियम, 1980 में संशोधन के बाद सामान्य और तत्काल दोनों श्रेणी के पासपोर्ट की फीस बढ़ा दी गई है. 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट के लिए अब 2,500 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि पहले इसके लिए 1,500 रुपये लगते थे.

1 day ago

भारत में AI विस्तार की तैयारी, OpenAI ने Uber इंडिया के प्रभजीत सिंह को बनाया इंडिया हेड

प्रभजीत सिंह सितंबर 2026 से कंपनी की भारतीय इकाई का नेतृत्व संभालेंगे और देश में AI अपनाने, रणनीतिक साझेदारियों और कारोबार विस्तार की जिम्मेदारी निभाएंगे.

1 day ago

JSW ग्रीन मोबिलिटी का लिथियम अर्बन टेक्नोलॉजीज में निवेश, ई-मोबिलिटी सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

मुंबई में 25 जून 2026 को लिथियम अर्बन टेक्नोलॉजीज ने घोषणा की कि उसे JSW ग्रीन मोबिलिटी से रणनीतिक निवेश प्राप्त हुआ है. कंपनी का लक्ष्य अगले दो वर्षों में अपने कारोबार को तीन गुना तक बढ़ाना है.

1 day ago