✕

होम / बिजनेस / स्टॉक स्प्लिट में नए शेयर जारी करने पर SEBI का नया प्रस्ताव, जानिए क्या है इसमें खास?

स्टॉक स्प्लिट में नए शेयर जारी करने पर SEBI का नया प्रस्ताव, जानिए क्या है इसमें खास?

स्टॉक स्प्लिट, मर्जर, डीमर्जर में नई सिक्योरिटी जारी करने पर सेबी ने कंसल्टेशन पेपर जारी किया है और इसमें दिए गए प्रस्तावों पर 4 फरवरी तक जवाब मांगे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मार्केट रेग्युलेटर भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) सेबी ने प्रस्ताव दिया है कि अगर कोई कंपनी अपने शेयरों के फेस वैल्यू को स्प्लिट या कंसॉलिडेट करती है तो सभी शेयर डीमैट मोड में जारी किए जाएं. सेबी ने कॉर्पोरेट पुनर्गठन के मामले में भी डीमैट शेयर जारी करने का प्रपोजल रखा है. इसका उद्देश्य फिजिकल सर्टिफिकेट्स से जुड़े रिस्क को खत्म करना, जैसे कि लॉस, चोरी, खराब होना और धोखाधड़ी आदि से बचाने के लिए है. नियामक ने एक कंस्लटेशन पेपर जारी किया है. इस पर आम पब्लिक 4 फरवरी तक इस पर अपनी टिप्पणी भेज सकती है.

SEBI ने क्या कहा?

सेबी ने अपने कंसल्टेशन पेपर में प्रस्ताव दिया है कि यदि किसी निवेशक के पास डीमैट अकाउंट नहीं है, तब सिक्योरिटी जारी करने वाली कंपनियों को लेनदेन के लिए एक अलग एस्क्रो अकाउंट खोलना होगा. इस कदम का मकसद क्लाइंट की सिक्योरिटीज के गलत इस्तेमाल को रोकने के अलावा और भी हैं. इसकी मदद से धोखाधड़ी और जालसाजी में कमी, सिक्योरिटीज का नुकसान और क्षति, बेहतर पारदर्शिता, नियामक निगरानी कानूनी विवादों में कमी, निवेशकों और कंपनियों की लागत में कमी जैसे दूसरे फायदे शामिल हैं.

अब तक, अगर कोई क्लाइंट स्टॉक खरीदता है, तब वह ब्रोकर के पूल अकाउंट में क्रेडिट होता था. उसके बाद ब्रोकर उसके क्लाइंट के खाते में डालता था. हालांकि नए सिस्टम के बाद, सिक्योरिटीज को सीधे ग्राहक के डीमैट अकाउंट में ट्रांसफर करना होगा.

दूसरे संशोधन भी प्रस्तावित

सेबी ने इसको लेकर कहा, इस मेंडेट के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए सिक्योरिटीज के मर्जर या डीमर्जर के मामले में सिक्योरिटीज को केवल डीमैट अकाउंट में जारी करने को अनिवार्य बनाने के लिए सेबी (LODR) विनियम, 2015 में संशोधन करने का प्रस्ताव है और सिक्योरिटीज की डीमैट होल्डिंग की संख्या में बढ़ोतरी के लिए स्कीम बनाई गई हैं. इसके साथ ही रेगुलेटर ने लिस्टिंग ऑब्लिगेशंस एंड डिस्क्लोजर रिक्वायरमेंट (LODR) के कुछ विधिनयम में बदलाव को भी प्रस्तावित किया है. सेबी ने अपने प्रस्तावों पर 4 फरवरी को कमेंट्स मांगे हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

11 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

14 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

14 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

17 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

17 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

11 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

14 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

12 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

14 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

17 hours ago