✕

होम / बिजनेस / SEBI की JM Financial पर बड़ी कार्रवाई, इस काम पर लगाई रोक, जानें क्या होगा असर?

SEBI की JM Financial पर बड़ी कार्रवाई, इस काम पर लगाई रोक, जानें क्या होगा असर?

जेएमएफएल ने एक प्रमुख प्रबंधक के रूप में जेएम समूह के भीतर रिटेल इन्वेस्टर्स और संबद्ध कंपनियों को शामिल करते हुए कथित तौर पर अनियमित व्यवहार किया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बाजार नियामक SEBI ने गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (NCD) के पब्लिक इश्यू में अनियमितता के एक मामले में जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड को 31 मार्च, 2025 तक डेट सिक्योरिटी इश्यू के लिए लीड मैनेजर के रूप में काम करने से रोक दिया है. हालांकि सेबी ने पुष्टिकरण आदेश में स्पष्ट किया है कि जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड (JMFL) पर यह प्रतिबंध केवल डेट सिक्योरिटी के सार्वजनिक निर्गमों पर लागू होता है और इक्विटी निर्गम सहित अन्य गतिविधियां इसके दायरे में नहीं आती हैं.

अगले साल 31 मार्च तक रोक

कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि सेबी के द्वारा जारी लेटर में जो ऑर्डर दिया गया है, उसे हमने स्वीकार किया है. ऑर्डर के हिसाब से हम 31 मार्च 2025 तक किसी भी पब्लिक डेट सिक्योरिटी इश्यू में लीड मैनेजर के तौर पर काम नहीं कर सकते हैं. यह एक्शन पूरी तरह से सिर्फ पब्लिक डेट सिक्योरिटीज में हमारी भूमिका से जुड़ा हुआ है और इससे पब्लिक इक्विटी इश्यू को मैनेज करने की हमारी गतिविधियों पर कोई असर नहीं होगा.

इन गतिविधियों पर असर

डेट सिक्योरिटीज के पब्लिक इश्यू को मैनेज करने से रोक लगाए जाने के साथ-साथ जेएम फाइनेंशियल की आईपीओ बाजार से जुड़ी गतिविधियां भी प्रभावित होने वाली हैं. कंपनी ने खुद ही अपनी सब्सिडियरी जेएम फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स के जरिए आईपीओ फाइनेंसिंग बिजनेस को बंद करने का निर्णय लिया है. सेबी ने भी कंपनी के इस निर्णय को कंफर्म किया है.

इन गतिविधियों पर नहीं होगा असर

बाजार नियामक ने इस कार्रवाई को कंफर्म करते हुए बताया कि जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड को सिर्फ डेट सिक्योरिटीज के पब्लिक इश्यू को मैनेज करने से रोका गया है. कंपनी की अन्य गतिविधियों के ऊपर उसके इस एक्शन का कोई असर नहीं पड़ने वाला है. कंपनी अपने बाकी के काम पहले की तरह जारी रख सकती है. कंपनी पब्लिक इक्विटी इश्यू को मैनेज भी कर सकती है.

कंपनी के ऊपर लगा था ये आरोप

जेएम फाइनेंशियल के ऊपर आरोप लगा था कि वह कुछ निवेशकों को पब्लिक इश्यू में अप्लाई करने की प्रक्रिया में तरजीह दे रही है. सेबी के अनुसार, कंपनी इस तरीके से ट्रांजेक्शन को एक्जीक्यूट कर रही थी, जिनमें इश्यू के सब्सक्रिप्शन और उसकी बोलियों के सफल होने की संभावनाओं को पहले से निर्धारित किया गया होता था. सेबी ने इन गतिविधियों को फ्रॉडलेंट माना और कार्रवाई करने का निर्णय लिया.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

59 minutes ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

6 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

6 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

7 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

9 hours ago

बड़ी खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

59 minutes ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

6 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

6 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

7 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

11 hours ago