✕

होम / बिजनेस / इन दो कंपनियों के IPO ड्राफ्ट को SEBI ने किया वापस, इस वजह से लिया ये फैसला

इन दो कंपनियों के IPO ड्राफ्ट को SEBI ने किया वापस, इस वजह से लिया ये फैसला

पूंजी बाजार नियामक ने जुलाई में तीन आईपीओ के कागजात को पीछे धकेल दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

विशाल मेगा मार्ट (Vishal Mega Mart) और अवांसे फाइनेंशियल सर्विसेज (Avanse Financial Services) के आईपीओ का इंतजार अभी और लंबा हो सकता है. इसकी वजह ये है कि बाजार नियामक सिक्योरिटीज (SEBI) के IPO पेपर को वापस भेज दिया है. अब इन कंपनियों को सोमवार तक फिर से आईपीओ के लिए प्रॉस्पेक्टस फाइल करना है. सेबी ने आईपीओ के ड्राफ्ट को खारिज नहीं किया बल्कि किसी अन्य वजह से उन्हें फिर से आवेदन करने का निर्देश दिया है.

तकनीकी कारणों से वापस भेजा ड्राफ्ट

विशाल मेगा मार्ट ने करीब दो हफ्ते पहले गोपनीय फाइलिंग के तहत आईपीओ का ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस दाखिल किया था. वहीं अवांसे फाइनेंशियल ने 21 जून को अपने आईपीओ का ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) फाइल किया था. मीडिया रिपोर्ट्स ने जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक सेबी ने इनके प्रॉस्पेक्टस को खारिज नहीं किया है बल्कि इसे वापस भेजने की वजह तकनीकी है और इन कंपनियों को सोमवार तक फिर से ड्राफ्ट फाइल करना है.

एक और अन्य IPO पर भी लगाई रोक

इस महीने की शुरुआत में सेबी ने एक और नॉन-बैंक लेंडर एसके फाइनेंस के भी प्रस्तावित आईपीओ को रोक दिया था. सेबी ने 8 जुलाई को अपनी वेबसाइट पर इसका खुलासा किया था. इसने मई में आईपीओ के लिए ड्राफ्ट फाइल किया था. इसकी योजना 500 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करने की थी. इसके अलावा 1700 करोड़ रुपये के शेयरों की प्रमोटर्स और मौजूदा शेयरहोल्डर्स ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिक्री करते.

दोनों कंपनियों के बारे में

केदार कैपिटल (Kedaara Capital) और पार्टनर्स ग्रुप (Partners Group) के निवेश वाली विशाल मेगा मार्ट देश में फैशन से जुड़ी हाइपरमार्केट चेन चलाती है. इसका लक्ष्य आईपीओ के दरिए 100 करोड़ डॉलर जुटाने का है. इसके आईपीओ के लिए लीड इनवेस्टमेंट बैंकर्स कोटक महिंद्रा कैपिटल, जेफरीज, जेपी मॉर्गन, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज और मॉर्गन स्टेनले हैं. वहीं अवांसे फाइनेंशियल सर्विसेज एक NBFC है जिसका फोकस एडुकेशन पर है. यह एडुकेशन लोन मुहैया कराती है. इसमें वारबर्ग पिनकस, इंटरनेशनल फाइनेंस कॉरपोरेशन, केदार कैपिटल, मुबादला इनवेस्टमेंट कंपनी और एवेंडुस फ्यूचर ने निवेश किया हुआ है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

16 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

17 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

18 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

19 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

22 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

16 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

12 hours ago