✕

होम / बिजनेस / SEBI को मिलेगा नया चीफ! सरकार ने मंगाए आवेदन, माधबी पुरी बुच की होगी विदाई

SEBI को मिलेगा नया चीफ! सरकार ने मंगाए आवेदन, माधबी पुरी बुच की होगी विदाई

माधबी पुरी बुच ने 2 मार्च, 2022 को 3 साल की अवधि के लिए सेबी चीफ का कार्यभार संभाला था और 28 फरवरी 2025 को उनका कार्यकाल खत्म होने जा रहा है जो विवादों से घिरा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

केंद्र सरकार ने शेयर बाजार के रेगुलेटर सेबी की मौजूदा चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच की विदाई की तैयारी शुरू कर दी है जिनका कार्यकाल 28 फरवरी 2025 को खत्म होने जा रहा है. वित्त मंत्रालय ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के नए अध्यक्ष के लिए 17 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित किए हैं. वित्त मंत्रालय के अधीन आने वाले आर्थिक मामलों के विभाग Financial Markets Division की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है, भारत सरकार भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI), मुंबई में अध्यक्ष पद को भरने के लिए पात्रता रखने वाले उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित करती है.

जानें कितनी मिलेगी नए सेबी चेयरमैन को सैलेरी?

ये नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने तारीख से अधिकतम पांच वर्ष की अवधि के लिए या नियुक्त व्यक्ति की 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक जो भी पहले हो के लिए की जाएगी. इस नोटिस के मुताबिक सेबी के नए चेयरमैन के पास ये विकल्प होगा कि वे भारत सरकार के सचिव के समान स्वीकार्य वेतन प्राप्त करने का विकल्प चुन सकते हैं या फिर 5,62,500 रुपये हर महीने का कंसॉलिडेटेड सैलेरी का विकल्प चुन सकते हैं लेकिन इसमें उन्हें घर और कार की सुविधा नहीं मिलेगी.

3 सालों का माधबी पुरी बुच का कार्यकाल

मौजूदा सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच ने 2 मार्च, 2022 को तीन साल की अवधि के लिए सेबी चीफ का कार्यभार संभाला था और 28 फरवरी 2025 को उनके तीन सालों का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है जो विवादों से घिरा रहा है. माधबी पुरी बुच अप्रैल 2017 से मार्च 2022 तक पांच साल के लिए सेबी में होल-टाइम मेंबर भी रह चुकी हैं.  

विवादों से भरा रहा कार्यकाल

बतौर सेबी चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच का कार्यकाल बहुत विवादों से घिरा रहा है. विपक्षी पार्टी और कांग्रेस ने तो बुच के इस्तीफे की भी मांग की थी. बीते साल माधबी पुरी बुच पर अडानी समूह से जुड़े ऑफशोर फंड में उनके निवेश, आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप लगे थे. तो सेबी के कर्मचारियों ने रेगुलेटर के दफ्तर में उनपर टॉक्सिक वर्क कल्चर को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए मुंबई में सेबी मुख्यालय में धरना प्रदर्शन भी किया था. अडानी समूह के खिलाफ जनवरी 2023 में रिपोर्ट जारी करने वाले शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च ने भी माधबी पुरी बुच पर हमला बोला था.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

2 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

4 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

4 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

7 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

8 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

2 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

4 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

2 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

4 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

8 hours ago