होम / बिजनेस / आखिर इन 8 कंपनियों ने ऐसा क्या कर दिया कि नीलाम होने वाली है प्रॉपर्टी?
आखिर इन 8 कंपनियों ने ऐसा क्या कर दिया कि नीलाम होने वाली है प्रॉपर्टी?
नियमों के उल्लंघन को लेकर बाजार नियामक सेबी 8 कंपनियों की संपत्तियां नीलम करने जा रहा है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
ऐसी 8 कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई होने जा रही है, जिन पर गलत तरीके से पैसा जमा करने के आरोप लगे थे. बाजार नियामक सेबी (SEBI) इन कंपनियों पर एक्शन लेकर नजीर कायम करना चाहता है, ताकि फिर कोई कंपनी नियमों के पालन में कोताही न बरते. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सेबी ने इन कंपनियों की 16 संपत्तियों को नीलाम करने का फैसला किया है. यह नीलामी 30 जनवरी को की जाएगी.
इन पर हो रही है कार्रवाई
SEBI ने कलकत्ता हाईकोर्ट (Calcutta High Court) के आदेश पर कंपनियों की प्रॉपर्टी की बिक्री की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इन कंपनियों में विबग्योर ग्रुप (Vibgyor Group), पैलान ग्रुप (Pailan Group), कोलकाता वियर इंडस्ट्रीज (Kolkata Weir Industries), टॉवर इंफोटेक ग्रुप (Tower Infotech Group), जीबीसी इंडस्ट्रियल कॉर्प ग्रुप (GBC Industrial Corp Group), टीचर्स वेलफेयर क्रेडिट एंड होल्डिंग ग्रुप (Teachers' Welfare Credit & Holding Group), हैनमैन हर्बल ग्रुप (Hahnemann Herbal group) और एनेक्स इंफ्रास्ट्रक्चर इंडिया लिमिटेड (Annex Infrastructure India Ltd) शामिल हैं.
ये भी पढ़ें - ऐसा क्या हुआ कि Nestle India का 27 हजार का शेयर 2668 रुपए पर आ गया?
ऑनलाइन होगी नीलामी
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि यह नीलामी 47.75 करोड़ रुपए के रिजर्व रेट पर होगी. इसके तहत प्लॉट, अपार्टमेंट और पश्चिम बंगाल में भूमि पार्सल की नीलामी की जाएगी. नीलामी 30 जनवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक ऑनलाइन चलेगी. बोली जमा करने वालों से स्पष्ट कहा गया है कि किसी भी न्यायिक प्रक्रिया, संपत्तियों के स्वामित्व और दावों के बारे में अपनी पूछताछ अलग से करें. इन कंपनियों पर कार्रवाई इसलिए की जा रही है, क्योंकि इन्होंने सेबी के नियमों का पालन किए बिना इनवेस्टर्स से पैसा जमा किया था.
किसकी, कितनी प्रॉपर्टी
16 संपत्तियों में से पांच Vibgyor Group से संबंधित हैं, तीन टॉवर इंफोटेक ग्रुप से, दो-दो पैलान ग्रुप और जीबीसी इंडस्ट्रियल कॉर्प से, और एक-एक कोलकाता वियर इंडस्ट्रीज, टीचर्स वेलफेयर क्रेडिट एंड होल्डिंग ग्रुप, हैनमैन हर्बल ग्रुप और एनेक्स इंफ्रास्ट्रक्चर की हैं. बताया जा रहा है कि Vibgyor समूह की Vibgyor Allied Infrastructure ने 2009 में वैकल्पिक रूप से पूरी तरह से परिवर्तनीय डिबेंचर जारी किए थे और 61.76 करोड़ रुपए जुटाए थे. इसी तरह, हैनमैन हर्बल ग्रुप ने 2008-09 और 2012-13 के बीच 23.18 करोड़ रुपए के रिडीमेबल प्रेफरेंस शेयर जारी किए थे. जबकि पैलान ग्रुप की पैलान एग्रो इंडिया लिमिटेड और पैलान पार्क डेवलपमेंट अथॉरिटी लिमिटेड ने गैर-परिवर्तनीय सुरक्षित प्रतिदेय डिबेंचर जारी करके निवेशकों से 98 करोड़ रुपए से अधिक जुटाए थे.
टैग्स