✕

होम / बिजनेस / SEBI का बड़ा एक्शन, पटेल वेल्थ एडवाइजर्स को मार्केट से बैन किया, ₹3.22 करोड़ किए जब्त

SEBI का बड़ा एक्शन, पटेल वेल्थ एडवाइजर्स को मार्केट से बैन किया, ₹3.22 करोड़ किए जब्त

Patel Wealth Advisors और उसके 4 निदेशकों पर 621 मामलों में ऑर्डर स्पूफिंग कर शेयरों की कीमतों में हेरफेर करने का आरोप है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने स्टॉक ब्रोकर पटेल वेल्थ एडवाइजर्स (PWA) और इसके चार डायरेक्टर्स पर सिक्योरिटीज मार्केट में कारोबार करने पर रोक लगा दी. इन पर ऑर्डर स्पूफिंग का आरोप है, जो एक गैरकानूनी तरीका है. ऑर्डर स्पूफिंग में कोई व्यक्ति जानबूझकर ऐसा ऑर्डर देता है, जिसे वह निपटाने से पहले ही कैंसिल कर देता है और उसी समय दूसरी तरफ ट्रेड करता है.

₹3.22 करोड़ किए जब्त

SEBI ने अपने अंतरिम आदेश में इनके द्वारा कमाए गए 3.22 करोड़ रुपये के गैरकानूनी मुनाफे को जब्त करने का भी निर्देश दिया है. SEBI इस मामले की गहन जांच करेगा. SEBI के पूर्णकालिक सदस्य कमलेश वार्ष्णेय ने 41 पेज के आदेश में कहा, “ऑर्डर स्पूफिंग एक धोखेबाज और गलत व्यापारिक तरीका है, जिसे PWA ने दूसरों को गुमराह करने और बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव से मुनाफा कमाने के लिए इस्तेमाल किया. इसने बाजार की कीमतों को बिगाड़ा और बाजार की कार्यक्षमता को कमजोर किया.”

173 स्क्रिप्स में 621 बार स्पूफिंग

SEBI की जांच में पाया गया कि PWA ने जनवरी 2021 से जनवरी 2025 के बीच कैश और डेरिवेटिव्स सेगमेंट में 173 स्क्रिप्स में बड़े पैमाने पर स्पूफिंग की. इस दौरान 621 अलग-अलग स्पूफिंग की घटनाएं हुईं. SEBI ने पाया कि PWA ने कई स्क्रिप्स में बड़े ऑर्डर दिए, जो मौजूदा बाजार मूल्य से काफी कम या ज्यादा थे. इनका इरादा इन ऑर्डर को निपटाने का नहीं था. ऐसे ऑर्डर से स्क्रिप्स में मांग या आपूर्ति बढ़ने का गलत इंप्रेशन बनता था, जिससे निवेशक गुमराह होते थे और कीमतों पर असर पड़ता था. थोड़े समय में PWA ने उलट ट्रांजैक्शन किए और गलत तरीके से मुनाफा कमाया, बाद में बड़े ऑर्डर को कैंसिल कर दिया गया.

SEBI का सख्त रुख

SEBI के आदेश में कहा गया कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की ओर से बार-बार नोटिस और शुरुआती कार्रवाई के बावजूद कंपनी ने अनुचित व्यापारिक तरीकों को जारी रखा. आदेश में यह भी बताया गया कि SEBI ने ऐसी जटिल और बड़े पैमाने पर ऑर्डर बुक हेरफेर को पहचानने की क्षमता विकसित की है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

2 minutes ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

50 minutes ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

2 hours ago

अल नीनो की आशंका के बीच सरकार ने तय किया 37.39 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य

2025-26 के वास्तविक उत्पादन से करीब 26 लाख टन कम है लक्ष्य; धान, मक्का, सोयाबीन और कपास के रकबे में कमी, दालों और तिलहनों की बोआई बढ़ी

2 hours ago

पाकिस्तान एयरस्पेस प्रतिबंध के बीच चीन के रास्ते नया एयर कॉरिडोर तलाश रहा भारत

होटन के रास्ते वैकल्पिक रूट पर चीन से बातचीत जारी, भारतीय एयरलाइंस की उड़ानों का समय और परिचालन लागत घटाने की कोशिश

2 hours ago

बड़ी खबरें