होम / बिजनेस / ओला इलेक्ट्रिक को SEBI ने लगाई फटकार, नियामक ने इस काम से नाराज होकर दी चेतावनी

ओला इलेक्ट्रिक को SEBI ने लगाई फटकार, नियामक ने इस काम से नाराज होकर दी चेतावनी

SEBI ने कहा कि इससे उन शर्तों का भी उल्लंघन हुआ कि सभी निवेशकों को समय पर समान रूप से सूचित किया जाना चाहिए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Ola Electric Mobility) को मार्केट रेगुलेटर भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने फटकार लगाई है. रेगुलेटर ने नियमों के उल्लंघनों पर कंपनी को प्रशासनिक चेतावनी लेटर जारी किया है.

ओला इलेक्ट्रिक की रेगुलेटरी फाईलिंग के अनुसार, कंपनी को 7 जनवरी को ईमेल के जरिए सेबी का यह लेटर मिला है. यह लेटर इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी के एक्सचेंजों को सूचित करने से पहले माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी विस्तार योजनाओं का खुलासा करने के चलते मिला है. ओला इलेक्ट्रिक ने अपनी एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि इस चेतावनी के कारण कोई वित्तीय प्रभाव नहीं पड़ेगा.

क्या है मामला ?

बता दें कि ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) ने कॉर्पोरेट एक्शन (Corporate Actions) की बजाय सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपनी योजनओं का पहले खुलासा कर दिया. लेटर में ओला इलेक्ट्रिक के चेयरमैन भावेश को इस संबंध में आगे से ऐसा न करने की हिदायत दी गई है.

नियमों के अनुसार, सभी खुलासे पहले स्टॉक एक्सचेंजों को सूचित किया जाना चाहिए और वो 12 घंटों के भीतर, सेबी ने कहा कि इससे उन शर्तों का भी उल्लंघन हुआ कि सभी निवेशकों को समय पर समान रूप से सूचित किया जाना चाहिए.

SEBI ने लेटर में क्या कहा?

सेबी ने लेटर में कहा “पहले स्टॉक एक्सचेंजों पर सूचना प्रसारित करने में विफल रहने और इसके बजाय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी घोषणा करने से आप सभी निवेशकों के लिए जानकारी तक समान और समय पर पहुंच प्रदान करने में विफल रहे हैं.”

अपने चेतावनी पत्र में सेबी ने कहा कि उल्लंघनों को बहुत गंभीरता से लिया गया है और ओला को भविष्य में सावधान रहने और अपने कंप्लायंस स्टैंडर्ड में सुधार की सलाह दी गई है. इसमें कहा गया है कि नियमों के पालन में चूक होने पर उचित कार्रवाई की जाएगी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

4 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

8 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

8 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

10 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

10 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

4 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

8 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

6 hours ago