✕

होम / बिजनेस / SEBI ने जारी किया कंसल्टेशन पेपर, जल्द ही शुरू होगी ₹250 वाली SIP, क्या हैं प्रस्ताव?

SEBI ने जारी किया कंसल्टेशन पेपर, जल्द ही शुरू होगी ₹250 वाली SIP, क्या हैं प्रस्ताव?

नए और छोटे निवेशकों के बीच निवेश को प्रोत्साहित करने और निवेश के दायरे में और लोगों को लाने के लिए स्मॉल टिकट एसआईपी पर कंसल्टेशन पेपर पर राय मांगी गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने कंसल्टेशन पेपर जारी कर अपने 'स्मॉल टिकट सिस्टमेटिक इनवेस्टमेंट प्लान' पर लोगों से टिप्पणी मांगी है. 250 रुपये के SIP के तौर पर इस प्लान की व्यापक चर्चा है. सेबी ने इस सिलसिले में 22 जनवरी को कंसल्टेशन पेपर जारी किया. सेबी ने प्रस्ताव किया है कि स्मॉल टिकट SIP (250 रुपये का SIP) सिर्फ 3 प्लान तक सीमित किया जा सकता है.

'डिस्काउंट रेट' की पेशकश करने पर जताई सहमति

म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री से जुड़े खिलाड़ियों ने 'डिस्काउंट रेट' की पेशकश करने पर सहमति जताई है, ताकि एसेट मैनेजमेंट कंपनियां इन निवेश पर होने वाले खर्च के बाद जल्दी ब्रेक इवन हासिल कर सकें. एसेट मैनेजमेंट कंपनियां इन तीन छोटे SIPS के अतिरिक्त भी SIPs ऑफर कर सकती है, लेकिन डिस्काउंट रेट का मामला सिर्फ पहले तीन SIPs तक सीमित होगा.

250 रुपये का SIP जल्द किया जाएगा लॉन्च

सेबी चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच ने इसी महीने कहा था कि 250 रुपये का SIP जल्द लॉन्च किया जाएगा, जिसका मकसद फाइनेंशियल इनक्लूजन को बढ़ावा देना है. मार्केट रेगुलेटर ने प्रस्ताव दिया है कि कुछ इंसेंटिव और एसेट मैनेजमेंट कंपनियों द्वारा वहन की जाने वाली लागत के एक हिस्से की भरपाई इनवेस्टर एजुकेशन एंड अवेयरनेस फंड से की जाएगी, ताकि ब्रेक इवन टाइम को कम कर SIPs की पहुंच को बढ़ावा दिया जा सके.

सेबी के प्रस्ताव के मुताबिक, छोटे SIPs के लिए स्टॉक एक्सचेंजों, डिपॉजिटरी, RTAS और KRAS की पेशकश सिर्फ पहले तीन छोटे SIPs तक सीमित होगी. म्यूचुअल फंडों के प्रस्तावित छोटे फॉर्मेट का मकसद फाइनेंशियल इनक्लूजन को बढ़ावा देना और म्यूचुअल फंडों में छोटी-छोटी बचत का प्रवाह सुनिश्चित करना है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

6 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

7 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

9 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

10 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

10 hours ago

बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

4 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

7 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन