✕

होम / बिजनेस / Quant Mutual Fund के ऑफिस पर सेबी की छापेमारी, बढ़ सकती है मुश्किलें, क्या है पूरा मामला?

Quant Mutual Fund के ऑफिस पर सेबी की छापेमारी, बढ़ सकती है मुश्किलें, क्या है पूरा मामला?

सेबी ने क्वांट म्यूचुअल फंड के मालिक संदीप टंडन के मुंबई और हैदराबाद स्थित कार्यालयों में छापेमारी की है. SEBI की यह कार्रवाई नियमित निरीक्षणों के दौरान पाई गई विसंगतियों के बाद की गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने फंड हाउस क्वांट म्यूचुअल फंड पर बड़ा एक्शन लिया है. सेबी ने फ्रंड रनिंग मामले में फंड हाउस के कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की है. सामने आई जानकारी के अनुसार, मार्केट रेगुलेटरी ने तहत क्वांट के मुंबई स्थित मुख्यालय और हैदराबाद में संदिग्ध लाभार्थियों के घर और दफ्तर में छापेमारी की है. कंपनी ने इसके बारे में खबरें सामने आने के बाद बयान जारी किया है और सेबी की जांच की बात को सही बताया है. साथ ही कंपनी ने कहा है कि वह सेबी के साथ जांच में पूरा सहयोग कर रही है.

दफ्तरों की भी सेबी ने ली तलाशी

इससे पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि क्वांट म्यूचुअल फंड के खिलाफ सेबी फ्रंट रनिंग की जांच कर रहा है. खबरों में ये भी दावा किया गया था कि जांच के तहत नियामक सेबी ने क्वांट म्यूचुअल फंड के दफ्तरों की तलाशी भी ली है. हालांकि जांच और दफ्तरों की तलाशी की खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई थी, क्योंकि सेबी ने इस बारे में कोई सार्वजनिक जानकारी नहीं दी थी. अब कंपनी के द्वारा जांच की बात स्वीकार कर ली गई है.

कंपनी ने जारी की ये सफाई

क्वांट म्यूचुअल फंड ने रविवार की देर शाम बयान जारी कर अपने निवेशकों को बताया- हाल ही में क्वांट म्यूचुअल फंड को सेबी से इन्क्वायरी मिली हैं और हम इस बारे में आपकी चिंताओं को दूर करना चाहते हैं. हम आपको आश्वस्त करते हैं कि क्वांट म्यूचुअल फंड एक रेगुलेटेड एंटिटी है और हम किसी भी जांच में नियामक के साथ पूरा सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम जब-जब जरूरत होगी, नियमित आधार पर सेबी को सभी जरूरी जानकारियां और डेटा मुहैया कराते रहेंगे.

फ्रंट रनिंग का मतलब क्या है?

फ्रंट रनिंग का मतलब शेयर बाजार से लाभ कमाने की एक अनैतिक और अवैध प्रक्रिया को फॉलो करना है. सामान्य तौर पर फ्रंट-रनिंग यानी फॉरवर्ड ट्रेडिंग एक ऐसी प्रैक्टिस है, जिसमें शेयर ब्रोकर/डीलर या फंड मैनेजर किसी खास काउंटर पर बड़े ऑर्डर के प्लेसमेंट के बारे में जानकारी होने के कारण पहले से ही काम करता है और नियम के विपरीत जाकर प्रॉफिट बनाता है. सेबी के अनुसार फ्रंट रनिंग के मामले में शेयर ब्रोकर्स के पास निवेशकों के ऑर्डर से जुड़ी जानकारी पहले से ही होती है. ऐसे मामले में वे इस जानकारी का इस्तेमाल अपने व्यक्तिगत ट्रेडिंग खाते में ट्रेड करने और लाभ प्राप्त करने के लिए करते हैं, जिससे रिटेल के बजाय खुद को फायदा पहुंचाते हैं.

क्या निवेशकों को परेशान होना चाहिए?

जब से सेबी द्वारा क्वांट म्यूचुअल फंड के ठिकानों पर छापेमारी की गई है. निवेशक इस बात को लेकर चिंता में आ गए हैं कि क्या क्वांट म्यूचुअल फंड में लगाया पैसा डूब जाएगा? इस संबंध में क्वांट ने अपने निवेशकों के लिए एक नोट जारी किया है और कहा है कि हमारी नीति मीडिया रिपोर्ट्स पर टिप्पणी करने की नहीं है. फिर भी हम अपने सभी हितधारकों के साथ पारदर्शिता बनाए रखना चाहते हैं और कुछ बिंदुओं को स्पष्ट कर रहे हैं. क्वांट ने स्वीकार किया है कि सेबी ने उससे जांच की है. हालांकि, अपने निवेशकों को आश्वस्त किया कि वह एक रेगुलेटेड एंटिटी है और किसी भी ‘रिव्यू’ के दौरान कैपिटल रेगुलेटर का सहयोग करती रहेगी. उसने कहा कि हम आवश्यकता के अनुसार सेबी को आवश्यक डेटा उपलब्ध कराते रहेंगे.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

2 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

2 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

4 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

5 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

8 hours ago

बड़ी खबरें