✕

होम / बिजनेस / ‘Baap Of Chart’ को सेबी ने 17 करोड़ रिफंड का दिया आदेश, निवेशकों को मिलेगा पैसा

‘Baap of Chart’ को सेबी ने 17 करोड़ रिफंड का दिया आदेश, निवेशकों को मिलेगा पैसा

6 महीने पहले ही सेबी ने Baap of Chart को अंतरिम आदेश जारी किया था. अब इस मामले में सेबी की ओर से अंतिम आदेश जारी किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

फाइनेंशियल इन्फ्लुएंसर्स के बढ़ते प्रभाव के बीच, पूंजी बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने ट्रेडिंग कम्यूनिटी में एक लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'बाप ऑफ चार्ट (Baap of Chart)' पर बड़ी कार्रवाई की है और इसके संचालकों से उन निवेशकों को पैसे वापस करने को कहा है जिन्होंने सलाहकार सेवाएं ली थीं. अपने आदेश में, नियामक ने नसीरुद्दीन अंसारी और उनके सहयोगियों, जो 'बाप ऑफ चार्ट' प्लेटफॉर्म का संचालन करते थे, को कथित रूप से अपंजीकृत निवेश सलाहकार सेवाएं प्रदान करने और बाजार नियमों का उल्लंघन करने के लिए प्रतिभूति बाजार में प्रवेश करने से रोक दिया है.

17 करोड़ रुपए लौटाने का आदेश

सेबी ने अंसारी और उनके सहयोगियों को एक एस्क्रो खाता (escrow account) खोलने और उसमें 17 करोड़ रुपए जमा करने को भी कहा है, जिसका इस्तेमाल केवल उन निवेशकों/शिकायतकर्ताओं को धन वापस करने के लिए किया जाएगा, जिन्होंने निवेश सलाहकार सेवाओं का लाभ उठाया था. बता दें कि 2023 जब अंसारी पर बैन लगा था उस दौरान उनके YouTube चैनल पर 4.43 लाख सब्सक्राइबर और 7 करोड़ से ज्यादा व्यूज थे. उनके Telegram ग्रुप में 53,000 मेंबर्स थे. Instagram पर उनके 59,000 और X पर 78,000 फॉलोअर्स थे.

केवल बैंक ट्रांसफर के माध्यम से निवेशकों को भुगतान

निवेशकों को धन का भुगतान केवल बैंक ट्रांसफर के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें भुगतान के लाभार्थियों की पहचान करने के लिए ऑडिट ट्रेल्स होंगे. नियामक ने आगे कहा कि बाप ऑफ चार्ट और सहयोगी दो राष्ट्रीय समाचार पत्रों (एक अंग्रेजी और एक हिंदी) के सभी संस्करणों और व्यापक प्रसार वाले स्थानीय भाषा के एक स्थानीय समाचार पत्र में एक सार्वजनिक नोटिस जारी करेंगे, जिसमें रिफंड के लिए दावा करने के तौर-तरीकों का डिटेल्स होगा, जिसमें संपर्क व्यक्ति का नाम, पता और संपर्क डिटेल्स शामिल होगा, यह आदेश के 15 दिनों के भीतर किया जाना चाहिए.

बैंक खातों को फ्रीज करने का आदेश

इसके साथ ही सेबी ने अब इसमें शामिल लोगों के बैंक खातों को फ्रीज करने का आदेश दिया है. नियामक ने जोर देकर कहा कि रजिस्ट्रेशन के बिना निवेश सलाह प्रदान करना मानदंडों का उल्लंघन है, इस चिंता को उजागर करते हुए कि इस तरह की गतिविधियां निवेशकों को गुमराह कर सकती हैं और वित्तीय बाजारों की अखंडता को कमजोर कर सकती हैं.

कौन हैं ‘बाप ऑफ चार्ट’ के नसीरुद्दीन अंसारी?

नसीरुद्दीन अंसारी ‘बाप ऑफ चार्ट’ (BoC) नाम की कंपनी के मालिक हैं. वो खुद को सोशल मीडिया पर शेयर बाजार का एक्सपर्ट बताते हैं. उन्होंने YouTube, Telegram, Instagram जैसी साइट्स पर लोगों को “कोर्स” बेचकर लोकप्रियता हासिल की. इन कोर्स के जरिए वो निवेशकों को यह भरोसा दिलाते थे कि अगर उनकी सलाह मानी जाए तो मुनाफा गारंटी के साथ मिलेगा. पिछले साल अक्टूबर में सेबी ने इन पर शेयर बाजार में किसी भी तरह की ट्रेडिंग करने पर बैन लगा दिया.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

3 minutes ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

2 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

2 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

2 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

3 hours ago

बड़ी खबरें