✕

होम / बिजनेस / हिंडनबर्ग के आरोपों पर आया SEBI का बयान, निवेशकों से कही ये बड़ी बात

हिंडनबर्ग के आरोपों पर आया SEBI का बयान, निवेशकों से कही ये बड़ी बात

हिंडनबर्ग ने इस बार अडानी समूह को निशाना बनाने के साथ-साथ SEBI प्रमुख पर भी आरोप लगाए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की नई रिपोर्ट पर बवाल मच गया है. हिंडनबर्ग ने इस बार अडानी समूह के साथ-साथ बाजार नियामक सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच को भी निशाना बनाया है. अमेरिकी फर्म के आरोपों से बुच इंकार कर चुकी हैं और सेबी ने भी इस पर बयान जारी किया है. बाजार नियामक का कहना है कि अडानी समूह के खिलाफ सभी आरोपों की विधिवत जांच की गई है. सेबी चेयरपर्सन ने समय-समय पर जानकारी दी और संभावित हितों के टकराव से जुड़े मामलों से खुद को अलग रखा.

केवल आखिरी जांच जारी 
बाजार नियामक ने आगे कहा कि हिंडनबर्ग द्वारा अडानी समूह पर लगाए गए हर आरोप की जांच की गई है. 26 में से अंतिम जांच अब पूरी होने वाली है. सेबी ने निवेशकों से शांत रहने की अपील करते हुए कहा है कि उन्हें इस तरह की रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया देने से पहले सभी तथ्यों को परख लेना चाहिए और पूरी सावधानी बरतनी चाहिए. सेबी ने निवेशकों से यह भी कहा है कि वे रिपोर्ट में दिए गए डिस्क्लेमर को ध्यानपूर्वक से पढ़ें, जिसके अनुसार पाठकों को यह मान लेना चाहिए कि रिपोर्ट में शामिल प्रतिभूतियों में हिंडनबर्ग की शॉर्ट पोजीशन हो सकती है.

पर्याप्त आंतरिक तंत्र मौजूद 
सेबी जोर देकर कहा कि उसके पास हितों के टकराव से संबंधित मुद्दों के समाधान के लिए पर्याप्त आंतरिक तंत्र मौजूद हैं. बाजार नियामक के अनुसार, सेबी चेयरपर्सन ने हितों के संभावित टकराव वाले मामलों में खुद को अलग कर लिया. सेबी ने एक मजबूत नियामक ढांचा निर्मित किया है जो न केवल सर्वोत्तम वैश्विक प्रथाओं के साथ मेल खाता है, बल्कि निवेशकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करता है. साथ ही देश के पूंजी बाजार की अखंडता और व्यवस्थित विकास को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है.

300 दस्तावेजों की जांच
सेबी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में भी उल्लेख किया था कि अडानी समूह के खिलाफ 26 में से 24 जांच पूरी हो चुकी हैं. हाल ही में मार्च में एक और जांच पूरी हो गई है. अब अंतिम जांच पूरी होने वाली है. बाजार नियामक ने कहा कि जांच के तहत जानकारी मांगने के लिए उसने 100 से अधिक समन, 1,100 पत्र और ईमेल जारी किए हैं. लगभग 12000 पन्नों वाले 300 से अधिक दस्तावेजों की जांच की गई है. बता दें कि इससे पहले माधबी पुरी बुच और उनके पति ने हिंडनबर्ग के आरोपों को निराधार बताया है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 hour ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

2 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

2 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

3 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 hour ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

2 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

2 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

3 hours ago

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

7 hours ago