होम / बिजनेस / ऋण प्रतिभूति जारी करने वालों के लिए सेबी ने जारी किए ये नए नियम

ऋण प्रतिभूति जारी करने वालों के लिए सेबी ने जारी किए ये नए नियम

ऋण प्रतिभूति जारी करने वालों के लिए सेबी ने नए नियम जारी करते हुए इसे सामान्‍य सूचना और प्रमुख सूचना के दायरे में बांट दिया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत में बाजार नियामक सेबी ने ऋण प्रतिभूति जारीकर्ताओं को एक ही दस्तावेज़ की कई प्रतियां दाखिल करने से रोकने के लिए सामान्य सूचना और मुख्य सूचना दस्तावेजों की शुरूआत के लिए नियम जारी किए हैं. ऋण प्रतिभूति जारीकर्ता एक ही दस्तावेज़ बार-बार ना दाखिल करे इसके लिए सूचना को दो भागों में बांट दिया है. इनमें एक कैटेगिरी को महत्वपूर्ण सूचना दस्तावेज़ बनाया गया है जबकि दूसरी कैटेगिरी सामान्‍य सूचना अवधारणा का नियम बनाया गया है. 

सामान्‍य सूचना दस्‍तावेज के लिए क्‍या है नियम 
सेबी के द्वारा बनाए गए इन नियमों के अनुसार ऋण प्रतिभूति जारी करने वालों के सामान्‍य सूची में अनुसूची में संबंधित सूचनाएं और खुलासों को शामिल करना होगा. पहली बार प्रतिभूति जारी करते समय शेयर बाजारों के पास इसे जमा कराना होगा. सेबी ने अपने नियमों में कहा है कि इसकी अवधि एक वर्ष होगी. इसके बाद एक वर्ष के भीतर उन्‍हें केवल केआईडी जारी करना होगा. केआईडी में वित्‍तीय जानकारी का ब्‍यौरा देना होगा. सेबी के अनुसार जीआईडी और केआईडी के फॉर्मूले को शुरुआती दौर में 31 मार्च 2024 तक लागू किया जाएगा और उसके बाद इसे अनिवार्य कर दिया जाएगा. 

6 महीने से पुराना डेटा KID में नहीं होगा शामिल 
यदि सामान्य सूचना पत्रक में वित्तीय डेटा छह महीने से अधिक पुराना है, तो KID में वह डेटा भी शामिल होता है.
सेबी की ओर से जारी एक अधिसूचना के अनुसार, सेबी ने कहा कि यह अवधारणा शुरू में 31 मार्च, 2024 तक ‘अनुपालन या स्पष्टीकरण’ के आधार पर लागू की जाएगी और उसके बाद अनिवार्य होगी. नए नियमों को नई जानकारियों के जरिए होने वाले खुलासों के बीच समानता सुनिश्चित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है.

इन नियमों से बेहतर होगी व्‍यवस्‍था 
सेबी का मानना है कि इन नियमों से व्‍यवस्‍था पहले से बेहतर हो जाएगी. इस नियम के बाद अब बार-बार सूचनाओं का आदान प्रदान करने की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. सूचनाओं के अलग-अलग कैटेगिरी में सामने आने के बाद बार-बार सूचना नहीं आएगी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

1 hour ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

2 hours ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

2 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

18 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

20 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

1 hour ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

2 hours ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

2 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

20 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

15 hours ago