✕

होम / बिजनेस / इनसाइडर ट्रेडिंग को लेकर SEBI ने जारी किया नोटिफिकेशन, 1 नवंबर से बदल जाएंगे नियम

इनसाइडर ट्रेडिंग को लेकर SEBI ने जारी किया नोटिफिकेशन, 1 नवंबर से बदल जाएंगे नियम

SEBI ने ज्यादा पारदर्शिता लाने के लिए इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों में 'कनेक्टेड पर्सन' का दायरा बढ़ा दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने म्यूचुअल फंड (Mutual Funds) इंडस्ट्री के लिए बड़े बदलाव करने की तारीख तय कर ली है. म्यूचुअल फंड में पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए नए इनसाइडर ट्रेडिंग नियम 1 नवंबर से लागू होने वाले हैं. नए नियमों की मदद से एसेट मैनेजमेंट कंपनियों का कामकाज भी बेहतर हो जाएगा. नए नियमों के तहत संवेदनशील जानकारियां रखने वाले कर्मचारियों पर विशेष नजर रखनी होगी. साथ ही ऐसे कर्मचारियों को एग्रीमेंट भी साइन करना होगा.

गोपनीयता समझौते पर करने होंगे हस्ताक्षर 

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, नए नियमों के तहत प्राइस सेंसिटिव जानकरी रखने वाले कर्मचारियों को लेकर म्यूचुअल फंड कंपनियों को पारदर्शिता रखनी होगी. ऐसे कर्मचारियों को नामित व्यक्ति माना जाएगा. इन्हें नामित व्यक्ति (Designated Person) के रूप में पहचाना जाएगा. नए नियमों के तहत उन कर्मचारियों और अन्य व्यक्तियों की लिस्ट रखनी पड़ेगी, जिनकी पहुंच संवेदनशील जानकारी तक है. इन सभी को गोपनीयता समझौते पर हस्ताक्षर करने होंगे. इसकी मदद से इनसाइडर ट्रेडिंग को रोकने में सेबी को मदद मिलेगी.

इंडस्ट्री के विरोध के चलते नियमों को लागू करने में देरी हुई

सेबी ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा था कि नए इनसाइडर ट्रेडिंग नियम 1 नवंबर, 2024 से लागू होंगे. नए नियमों के तहत एसेट मैनेजमेंट कंपनियों को अपने अंदरूनी कंट्रोल की समय-समय पर समीक्षा करनी होगी. सेबी ने जुलाई, 2022 में इनसाइडर ट्रेडिंग को लेकर म्यूचुअल फंड कंपनियों में खरीद और बिक्री को लेकर कंसल्टेशन पेपर जारी किया था. मगर, बाजार विशेषज्ञों के अनुसार इंडस्ट्री के विरोध के चलते नए नियमों को लागू करने में देरी हुई है. 

एएमसी, ट्रस्टी और उनके रिश्तेदारों को बतानी होगी होल्डिंग 

सेबी नोटिफिकेशन के अनुसार, नए इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के तहत प्राइस सेंसिटिव इंफॉर्मेशन रखने वालों को अब म्यूचुअल फंड यूनिट की ट्रेडिंग नहीं करने दी जाएगी. यह जानकारी स्कीम की नेट एसेट वैल्यू पर असर डालने के साथ ही यूनिट होल्डर्स के हितों को भी प्रभावित कर सकती है. इनसाइडर ट्रेडिंग रूल लोगों को अनैतिक लाभ नहीं होने देंगे. नए नियम के तहत एएमसी को स्टॉक एक्सचेंज पर एएमसी, ट्रस्टी और उनके रिश्तेदारों द्वारा म्यूचुअल फंड स्कीम में अपनी होल्डिंग्स के विवरण का खुलासा करना होगा. साथ ही नामित व्यक्ति द्वारा किए गए ट्रांजेक्शन की सूचना भी दो दिन के अंदर देनी होगी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

14 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

15 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

16 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

17 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

20 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

14 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

10 hours ago