✕

होम / बिजनेस / ट्रेड सेटलमेंट पर होने वाला है बड़ा बदलाव, जानें SEBI के प्लान से कैसे होगा आपको फायदा 

ट्रेड सेटलमेंट पर होने वाला है बड़ा बदलाव, जानें SEBI के प्लान से कैसे होगा आपको फायदा 

सेबी स्टॉक एक्सचेंज पर तुरंत निपटान की एक महत्वाकांक्षी योजना पर काम कर रहा है, जिसके अंतर्गत शेयर बेचने के तुरंत बाद आपके खाते में पैसे आ जाएंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

यदि आप शेयर बाजार (Stock Market) में इन्वेस्ट करते हैं, तो जानते होंगे कि किसी भी स्टॉक के सेटलमेंट में एक दिन का समय लगता है. उदाहरण के लिए, यदि आपने सोमवार को कुछ शेयर खरीदे, तो वो आपके डीमैट खाते में मंगलवार को दिखाई देंगे, लेकिन जल्द ही इस व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने वाला है. बाजार नियामक सेबी (SEBI) तत्काल ट्रेड सेटलमेंट की व्यवस्था को लागू करने की योजना बना रहा है. SEBI चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच (Madhabi Puri Buch) के अनुसार इस दिशा में काम चल रहा है. हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि ऐसा कब तक हो सकता है. 

अगले साल अमल संभव
माधबी पुरी बुच ने कहा कि हम पहले T+2 से T+1 पर गए और अब तात्कालिक सेटलमेंट की ओर बढ़ रहे हैं. मौजूदा व्यवस्था के तहत सभी ट्रेड्स का सेटलमेंट T+1 के आधार पर किया जाता है. बुच ने यह तो नहीं बताया कि नई व्यवस्था कब लागू होगी, लेकिन माना जा रहा है कि इसे अगले साल अक्टूबर तक अमल में लाया जा सकता है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के बाद भारत दूसरा ऐसा देश है, जो इतने कम समय में ट्रेड का सेटलमेंट करता है. वैसे, यह पहली बार नहीं है जब SEBI की मुखिया ने सेटलमेंट की नई व्यवस्था का जिक्र किया है. इससे पहले भी वह SEBI की योजना के बारे में बता चुकी हैं.  

तुरंत आ जाएंगे पैसे
कुछ समय पहले सेबी चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच ने बताया था भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) स्टॉक एक्सचेंज पर तुरंत निपटान की एक महत्वाकांक्षी योजना पर काम कर रहा है. जिसके अंतर्गत शेयर बेचने के तुरंत बाद आपके खाते में पैसे आ जाएंगे. इसमें एक दिन का भी वक्त नहीं लगेगा. मौजूदा व्यवस्था के तहत इस प्रक्रिया में एक दिन का समय लगता है. इससे पहले, पैसा क्रेडिट होने में 2 दिन लगते थे. पुरी ने कहा कि निकट भविष्य में, हमारे पास एक ऐसा तंत्र होगा जो स्टॉक एक्सचेंज पर तत्काल निपटान की सुविधा प्रदान करेगा.

इस तरह मिलेगा फायदा
सेबी ने पहले से ही निपटान की समयसीमा को घटाकर एक दिन कर दिया है और अब इसे तुरंत करने की तैयारी चल रही है. जबकि दुनिया के ज्यादातर मार्केट T+2 व्यवस्था पर काम करते हैं. T-1 लागू करने से निवेशकों के लिए सिस्टम में लगभग 10,000 करोड़ रुपए की अतिरिक्त रकम फ्री करने में मदद मिली है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि तत्काल ट्रेड सेटलमेंट निवेशकों के लिए काफी अच्छी रहेगी. इससे मार्केट में अधिक मात्रा में नकदी उपलब्ध हो सकेगी, जिससे निवेशक ज्यादा मात्रा में खरीद-बिक्री कर पाएंगे. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

6 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

8 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

9 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

9 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

12 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

9 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

9 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

6 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा