✕

होम / बिजनेस / मार्केट एक्सपर्ट Sanjiv Bhasin मुश्किल में, SEBI ने इस मामले में शुरू की जांच!

मार्केट एक्सपर्ट Sanjiv Bhasin मुश्किल में, SEBI ने इस मामले में शुरू की जांच!

सेबी ने मार्केट एक्सपर्ट संजीव भसीन के खिलाफ जांच शुरू की है. उनकी डिजिटल डिवाइस भी खंगाली गई हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

निवेशक और शेयर मार्केट एक्सपर्ट संजीव भसीन (Sanjiv Bhasin) बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं. भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड यानी सेबी कथित बाजार हेरफेर में उनकी भूमिका की जांच कर रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सेबी अधिकारियों ने IIFL सिक्योरिटीज से जुड़े संजीव भसीन की डिजिटल डिवाइस भी खंगाली हैं और कुछ अहम सबूत इकठ्ठा किए हैं. बता दें कि भसीन विभिन्न न्यूज़ चैनलों और डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर स्टॉक ट्रेडिंग के आइडियाज देते रहते हैं.  

IIFL का आया बयान 
इस पूरे मामले पर IIFL सिक्योरिटीज का बयान भी आ गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, IIFL सिक्योरिटीज ने कहा है कि संजीव भसीन कंपनी के निदेशक मंडल के सदस्य नहीं थे. वह कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर एडवाइजर के रूप में जुड़े थे और उनका कार्यकाल समय से पहले समाप्त कर दिया गया था. भसीन का कार्यकाल 30 जून, 2024 को समाप्त होना था, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से उनका कॉन्ट्रैक्ट समय से पहले समाप्त कर दिया गया है. कंपनी ने यह भी कहा कि संजीव भसीन ने हमें SEBI की पूछताछ के बारे में सूचित किया, मगर उसका विवरण साझा नहीं किया है. इसलिए हम इस विषय पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते.

ये भी पढ़ें - क्या वाकई बंगाल को बाय बोलने वाली है Britannia या बेवजह मचा है हल्ला?

क्या हैं आरोप? 
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि शुरुआती जांच से संकेत मिलता है कि संजीव भसीन एक प्राइवेट कंपनी को कुछ शेयर खरीदने की सलाह देते थे. इसके बाद वह TV पर इन शेयरों की सिफारिश करते थे. जैसे ही इन शेयरों की कीमत बढ़ जाती थी, कंपनी उन्हें डंप कर देती थी. इस पूरे खेल को शेयर बाजार की भाषा में 'पंप एंड डंप' कहते हैं. सेबी द्वारा भसीन और इस कंपनी के बीच संबंध की जांच की जा रही है. SEBI इस तरह के मामलों को लेकर बेहद सख्त है. बाजार नियामक लगातार शेयरों पर दी जाने वाली सिफारिशों पर नजर रखता है. पिछले साल ऐसे ही मामले को लेकर अरशद वारसी भी सेबी के निशाने पर आए थे.   

TV से बनाई दूरी 
संजीव भसीन स्टॉक मार्केट की दुनिया में जाना-पहचाना नाम हैं. वह बिजनेस टीवी चैनलों और डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर स्टॉक से जुड़ी सलाह देते हैं. हालांकि, बीते कुछ दिनों से भसीन ने टीवी पर दिखना कम कर दिया है. इसके बजाय वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ज्यादा सक्रिय हैं. उनके X अकाउंट पर ऐसे सैकड़ों लोगों की पोस्ट हैं, जिन्हें भसीन की सलाह से फायदा हुआ है. एक यूजर ने तो उन्हें गॉड ऑफ स्टॉक मार्केट यानी शेयर बाजार का भगवान तक करार दिया है.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

37 minutes ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

47 minutes ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

2 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

3 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

6 hours ago

बड़ी खबरें