होम / बिजनेस / SEBI ने इस कंपनी पर लगाया  2 साल का बड़ा बैन

SEBI ने इस कंपनी पर लगाया  2 साल का बड़ा बैन

बाजार में स्‍वस्‍थ परंपरा का पालन न करने के आरोप में अब सेबी ने एक और कंपनी के खिलाफ कार्रवाई कर दी है.  सेबी ने उस पर अगले 2 साल तक नए क्‍लाइंट को लेने पर प्रतिबंध लगा दिया है

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

बाजार पर निगरानी रखने वाले सेबी ने आईआईएफएल सिक्योरिटीज लिमिटेड को स्टॉक ब्रोकर के रूप में अपने व्यवसाय के संबंध में दो (2) वर्ष की अवधि के लिए किसी भी नए ग्राहक को लेने/ऑनबोर्ड करने से प्रतिबंधित कर दिया.  सेबी ने ये कार्रवाई करते हुए जिस कारण का हवाला दिया है, उसके अनुसार वो नियामक या रेग्‍यूलेटर के नियमों के विपरीत हो रहा था.  सेबी की ओर से इसलिए ये कदम उठाया गया है.  

क्‍या रही कार्रवाई की बुनियादी वजह
बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने IIFL सिक्योरिटीज पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो साल के लिए नए ग्राहक लेने पर रोक लगा दी.  सेबी ने अपने आदेश में कहा है कि आईआईएफएल सिक्योरिटीज के पिछले कार्य बाजार  के स्‍थापित नियमों या नियामक निर्देशों के अनुरूप नहीं थे और आईआईएफएल सिक्योरिटीज ने अपने मामलों को एक वास्तविक बाजार इंटरमीडिएट्री (मध्यस्थ) के रूप में नहीं चलाया, जैसा कि बार-बार देखने को मिला है.

अब किया जा चुका है सुधार 
सेबी की ओर से ये भी कहा गया है कि उनके द्वारा किए गए निरीक्षण में जो पहलू सामने आए थे हालांकि वो अब लगातार जारी नहीं हैं. आईआईएफएल की ओर से उनमें सुधार कर लिया गया है.  उनकी ओर से कहा गया है कि उक्त उल्लंघन अब जारी नहीं हैं. सेबी की ओर से इस मामले में कंपनी का भी पक्ष लिया गया था,जिसमें उन्‍होंने कहा था कि अब वो ऐसा काम नहीं कर रहे हैं.  उन्‍होंने उस गलती को सुधार लिया है.  

लेकिन कार्रवाई करना बेहद जरूरी 
सेबी की ओर से उनके पक्ष की बात कहे जाने के बाद भी ऐसी परिस्थितियों में, जहां आईआईएफएल सिक्योरिटीज के खिलाफ उसके द्वारा किए गए उल्लंघनों की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई करना आवश्यक है.  प्रमाणपत्र को रद्द करने का निर्देश न केवल स्वयं कंपनी के लिए बल्कि उसके ग्राहकों के लिए भी सही दंड नहीं होगा.  दोनों खुदरा और संस्थागत, साथ ही समग्र रूप से प्रतिभूति बाजार के विकास के लिए सही नहीं होगा.

सेबी ने हाल ही में सुनाए है कई और फैसले
सेबी ने जी को लेकर कल ही अहम फैसला सुनाया है, जिसमें उसकी ओर से कहा गया है कि सुभाष चंद्रा और पुनीत गोयनका ने पैसों की हेराफेरी की है.
 यही नहीं बीते दिनों में सेबी ने 10 एंटीटी पर भी 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था.
सेबी बाजार के तय नियमों के खिलाफ काम करने वालों पर लाइसेंस रद्द करने से लेकर उन पर जुर्माना लगा रही है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago

टूल एंड इक्विपमेंट एक्स्पो: हैंड टूल्स से स्मार्ट ऑटोमेशन तक, मैन्युफैक्चरिंग में तकनीक का नया दौर

एक्सपो में एक 'इनोवेशन गैलरी' तैयार की गई है, जिसमें 200 से अधिक प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया गया है. इस गैलरी उद्देश्य मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उभरती तकनीकों, नए विचारों और इनोवेटिव समाधानों को सामने लाना है.

15 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

18 hours ago

बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

20 hours ago