✕

होम / बिजनेस / SEBI ने IndusInd बैंक के पूर्व CEO समेत 5 अधिकारियों पर शेयर ट्रेडिंग से लगाई रोक, शेयर में आई तेजी

SEBI ने IndusInd बैंक के पूर्व CEO समेत 5 अधिकारियों पर शेयर ट्रेडिंग से लगाई रोक, शेयर में आई तेजी

भारतीय पूंजी बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने स्पष्ट किया है कि वह शेयर बाजार की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय पूंजी बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) के पूर्व सीईओ सुमंत कठपालिया समेत पांच अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की है. इन सभी पर भेदिया कारोबार (Insider Trading) करने का आरोप है. सेबी ने इन अधिकारियों को शेयर बाजार में किसी भी तरह के व्यापार से प्रतिबंधित कर दिया है. साथ ही, इन पर कुल 19.78 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. इस खबर के बाद से बैंक से शेयर में भी तेजी देखने को मिली है. गुरुवार को खबर लिखे जाने तक इंडस्इंड बैंक का शेयर 1.74 प्रतिशत की तेजी के साथ819.15 के भाव पर कारोबार करता दिखा. 

किन अधिकारियों पर गिरी गाज?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सेबी की जांच के बाद जिन अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है, उनमें ये सुमंत कठपालिया (पूर्व सीईओ, इंडसइंड बैंक), अरुण खुराना, सुशांत सौरव, रोहन जथन्ना अनिल मार्को राव का नाम शामिल है. इन सभी को प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित कर दिया गया है और उनके ऊपर लगाए गए जुर्माने की राशि की वसूली का आदेश भी दिया गया है.

 

भेदिया कारोबार का आरोप

सेबी के अनुसार, इन अधिकारियों ने ऐसी गोपनीय जानकारी का लाभ उठाया जो उस समय तक सार्वजनिक नहीं थी. यह जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी किए गए एक निर्देश से जुड़ी थी, जिसका इंडसइंड बैंक के कार्यों पर बड़ा प्रभाव पड़ा था. जब बैंक की आंतरिक टीम इस निर्देश के वित्तीय असर का विश्लेषण कर रही थी, उसी दौरान इन अधिकारियों के पास यह जानकारी उपलब्ध थी. जांच में सामने आया कि उन्होंने इस सूचना के सार्वजनिक होने से पहले ही शेयर बाजार में लेन-देन किया, जिससे उन्होंने निजी लाभ अर्जित किया.

सेबी ने अपने आदेश में क्या कहा?

सेबी के अंतरिम आदेश में कहा गया है, "नोटिस पाने वाले पांचों लोगों को अगले आदेश तक प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से प्रतिभूतियों की खरीद, बिक्री या अन्य किसी भी प्रकार के लेन-देन से रोका जाता है." इसका मतलब है कि ये अधिकारी शेयर बाजार में किसी भी प्रकार की गतिविधि नहीं कर पाएंगे, जब तक कि अंतिम आदेश न आ जाए.

सेबी की इस कार्रवाई से यह साफ हो गया है कि बाजार नियामक भेदिया कारोबार को लेकर बेहद सख्त रुख अपनाए हुए है. इस कदम से अन्य कंपनियों के अधिकारियों को भी एक कड़ा संदेश मिला है कि गोपनीय जानकारी का दुरुपयोग करने पर गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

1 hour ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

3 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

3 hours ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

6 hours ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

7 hours ago


बड़ी खबरें

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

1 hour ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

1 hour ago

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

4 hours ago

MRUCI ने काकोन सेठी को बनाया CEO, 8 अक्टूबर से संभालेंगी पद

काकोन सेठी को मीडिया, मनोरंजन, खेल, सामग्री और विपणन क्षेत्र में 35 वर्षों से अधिक का नेतृत्व अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रमुख एजेंसियों के साथ मीडिया योजना और खरीद के क्षेत्र में की थी.

2 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

3 hours ago