✕

होम / बिजनेस / SEBI ने शेयर बाजार से जुड़े नए नियम को तत्काल प्रभाव से किया लागू, जानिए क्या है वो नियम?

SEBI ने शेयर बाजार से जुड़े नए नियम को तत्काल प्रभाव से किया लागू, जानिए क्या है वो नियम?

सेबी ने शेयर बाजार बंद होने के बाद नए नियमों का एलान किया है. आइए आपको विस्तार से बताते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बाजार नियामक SEBI ने ब्रोकरों के लिए राहत का बड़ा ऐलान किया. सेबी की तरफ से जारी एक सर्कुलर में बताया गया है कि ब्रोकर्स की परेशानियों को ध्यान में रखकर पोजिशन लिमिट बढ़ाने का फैसला किया है. सेबी के सर्कुलर में बताया गया है कि ब्रोकर्स के लिए इंडेक्स फ्यूचर और ऑप्शंस में अब पोजिशन लिमिट को बढ़ाकर 7,500 करोड़ रुपये कर दिया गया है. हालांकि, 7500 करोड़ रुपये की लिमिट फ्लैट नहीं है. बल्कि यह लिमिट या कुल ओपन इंटरेस्ट के 15% या अधिकतम 7,500 करोड़ रुपये तक होगी, पहले यह लिमिट 500 करोड़ रुपये या कुल ओपन इंटरेस्ट के 15% के बराबर थी.

तत्काल प्रभाव से लागू होगा नियम

सेबी ने अपने सर्कुलर में साफ कर दिया है कि इस पोजिशन लिमिट में ब्रोकर के ग्राहकों के साथ उसकी प्रॉपराइटरी पोजिशन भी शामिल होगी. इसके अलावा पोजिशन लिमिट इंडेक्स फ्यूचर्स और ऑप्शंस के लिए अलग-अलग रहेगी. इस तरह ब्रोकर्स को मोटेतौर पर 15 हजार करोड़ तक की पोजिशन लिमिट मिलेगी. सेबी ने यह भी साफ कर दिया है कि इस फैसले को तुरंत लागू कर दिया गया है.

क्यों किया गया यह बदलाव?

पिछले दिनों तमाम इंडेक्स का मार्केट कैप और ट्रेडर्स की तादाद में जबरदस्त उछाल आया है. ऐसी स्थिति में प्रति ब्रोकर 500 करोड़ रुपये की पोजिशन लिमिट काफी कम पड़ रही थी. ब्रोकर अब इंडेक्स में आसानी से बड़ी पोजिशन ले पाएंगे. सेबी ने इसके साथ ही यह भी साफ किया है कि पोजिशन लिमिट की निगरानी पिछले दिन के ओपन इंटरेस्ट के आधार पर की जाएगी.

किसको मिलेगा फायदा?

सेबी के इस बदले हुए नियम से सबसे ज्यादा फायदा डिस्काउंट ब्रोकर्स को होगा. क्योंकि, उनके लिए 15% या 500 करोड़ रुपये की लिमिट बहुत छोटी पड़ रही थी. इसकी वजह से ब्रोकर जल्द ही अपनी पोजिशन बदल नहीं पाते थे. लिमिट बढ़ने से पोजिशन फ्रीज होने की समस्या से निजात मिल जाएगी.

क्या है पोजिशन लिमिट?

शेयर बाजार में पोजीशन लिमिट का मतलब किसी ब्रोकर की तरफ से किसी विशेष शेयर या इंडेक्स में रखे जा सकने वाले कुल शेयरों या कॉन्ट्रैक्टस की अधिकतम संख्या है. यह सीमा बाजार को सट्टेबाजों से बचाने और स्थिर बनाए रखने के लिए तय की जाती है. बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की तरफ से बाजार की जरूरत के मुताबिक इसे तय किया जाता है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

10 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

11 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

11 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

14 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

16 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

16 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

11 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

11 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

12 hours ago