✕

होम / बिजनेस / SEBI ने दिया ICCL को दिया जोरदार झटका, ₹5.05 करोड़ का लगाया जुर्माना, इस वजह से की कार्रवाई

SEBI ने दिया ICCL को दिया जोरदार झटका, ₹5.05 करोड़ का लगाया जुर्माना, इस वजह से की कार्रवाई

SEBI ने साइबर सुरक्षा और आपदा रिकवरी ढांचे का पालन न करने के लिए भारतीय समाशोधन निगम लिमिटेड (ICCL) पर 5.05 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

SEBI ने स्टॉक एक्सचेंज बीएसई (BSE) की सब्सिडरी कंपनी इंडियन क्लियरिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (ICCL) पर कार्रवाई की है. सेबी ने कंपनी के खिलाफ एक आदेश जारी कर 5.05 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया. सेबी की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि इंडियन क्लियरिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड ने कई नियमों का उल्लंघन किया है. सेबी ने इंडियन क्लियरिंग कॉरपोरेशन के खिलाफ अपने आदेश में ‘रिव्यू ऑफ ओनरशिप एंड गवर्नेंस ऑफ मार्केट इंफ्रास्ट्रक्चर इंस्टीट्यूशन्स (MIIs)’ पर बिमल जालान कमेटी की नवंबर 2010 की रिपोर्ट का हवाला देते हुए नियमों के उल्लंघन की बात कही है.

किन नियमों का किया उल्लंघन

सेबी ने अपने आदेश में कहा कि इंडियन क्लियरिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड ने कई नियमों का उल्लंघन किया है. मिसाल के तौर पर कंपनी ने गवर्निंग बोर्ड के कमेंट्स के सेबी के पास नेटवर्क ऑडिट रिपोर्ट दाखिल की है. इसके साथ सही और लेटेस्ट एसेट इन्वेंटरी मेंटेन नहीं की गई है. इसके अलावा इन्वेंटरी रिपोर्ट में मिशन क्रिटिकल सर्वर्स को सही तरीके से नहीं दिखाया गया है.

क्या हैं मार्केट इंफ्रास्ट्रक्चर इंस्टीट्यूशन्स?

सेबी की तरफ से ICCL के उल्लंघनों की जांच करने वाले क्वासी जुडिशियल अथॉरिटी जी रमर (G Ramar) ने ‘रिव्यू ऑफ ओनरशिप एंड गवर्नेंस ऑफ मार्केट इंफ्रास्ट्रक्चर इंस्टीट्यूशन्स (MIIs)’ पर बिमल जालान कमेटी की नवंबर 2010 की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा है कि स्टॉक एक्सचेंजेज, डिपॉजिटरीज और क्लियरिंग कॉरपोरेशंस देश के वित्तीय विकास के लिए बेहद जरूरी अंग हैं. सिक्योरिटीज मार्केट के लिए ये सभी क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के तौर पर काम करते हैं. इन संस्थानों को मिलाकर मार्केट इंफ्रास्ट्रक्चर इंस्टीट्यूशन्स (MIIs) कहा जाता है, जो देश की आर्थिक उन्नति में अहम योगदान देते हैं.

साइबर सिक्योरिटी पर उठाए सवाल

सेबी की रिपोर्ट में कहा गया है कि एक क्लियरिंग कॉर्पोरेशन होने के नाते ICCL की यह जिम्मेदारी है कि जिन कंप्यूटर और सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल व्यावसायिक गतिविधियों के लिए होता है उनकी साइबर सुरक्षा के लिए एक प्रभावी और मजबूत ढांचा बनाया जाए. इसके लिए यह बेहद जरूरी है कि लागू नियमों और सर्कुलरों मुताबिक एक अप-टू-डेट आईटी एसेट लिस्ट तैयार की जाए, जिसमें सभी विवरण हों, ताकि क्रिटिकल एसेट्स की पहचान सुनिश्चित की जा सके.

कोताही बर्दाश्त नहीं

सेबी ने अपने आदेश में कहा है कि किसी भी मार्केट इंफ्रास्ट्रक्चर इंस्टीट्यूशन्स से नियमों के पालन में कोताही बर्दाश्त नहीं की जा सकती है. सेबी ने अपने आदेश में कहा कि स्टॉक एक्सचेंजे, डिपॉजिटरी और क्लियरिंग कॉरपोरेशन की संख्या भले ही सीमित है, लेकिन ये पूरे मार्केट को कवर करते हैं. ऐसे में अगर कोई एक MII नाकाम होता है, तो इसका झटका बहुत व्यापक हो सकता है. इस झटके की तबाही सिक्योरिटीज मार्केट से बाहर यहां तक की दूसरे देशों तक भी फैल सकती है. ऐसे में MII को सिस्टमैटिक रूप से रिस्क मैनेजमेंट का मजबूत ढांचे को बनाए रखने पर जोर देना होगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

2 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

20 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

1 day ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 day ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

2 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

2 hours ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

23 hours ago

HDFC बैंक को मिला नया नेतृत्व, अनूप बागची 27 अक्टूबर से संभालेंगे MD-CEO की जिम्मेदारी

अब बागची के नेतृत्व में एचडीएफसी बैंक की आगे की रणनीति और कारोबार की दिशा पर बाजार की नजर रहेगी. खासतौर पर बैंक के रिटेल कारोबार, जमा वृद्धि और मार्जिन से जुड़े प्रदर्शन को लेकर नए नेतृत्व की रणनीति महत्वपूर्ण होगी. 

2 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

18 hours ago