होम / बिजनेस / Adani-Hindenburg मामले में SEBI ने दर्ज ने की रिपोर्ट, क्या है पूरा मामला?

Adani-Hindenburg मामले में SEBI ने दर्ज ने की रिपोर्ट, क्या है पूरा मामला?

SEBI (सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) द्वारा अडानी-हिंडनबर्ग (Adani-Hindenburg) मामले की जांच की जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इस साल की शुरुआत में भारतीय बिजनेसमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) की अध्यक्षता वाले अडानी ग्रुप (Adani Group) के खिलाफ अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग (Adani-Hindenburg) ने एक रिपोर्ट जारी की थी जिसमें कंपनी पर टैक्स हैवन्स का गलत इस्तेमाल और जालसाजी जैसे विभिन्न मामले शामिल थे. इस रिपोर्ट की वजह से अडानी ग्रुप को 100 बिलियन डॉलर्स से ज्यादा का नुक्सान उठाना पड़ा था.

SEBI की रिपोर्ट
भारतीय मार्केट रेगुलेटर SEBI यानी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया द्वारा फिलहाल अडानी-हिंडनबर्ग (Adani-Hindenburg) मामले की जांच की जा रही है. हाल ही में SEBI ने सुप्रीम कोर्ट में एक स्टेटस रिपोर्ट दर्ज की है. इस रिपोर्ट में SEBI द्वारा सुप्रीम कोर्ट को जानकारी दी गई है कि अडानी ग्रुप के खिलाफ हिंडनबर्ग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में कुल 24 मामलों पर जांच बिठाई गई थी जिसमें से 22 मामलों पर जांच लगभग अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है जबकि 2 मामले अभी भी अंतरिम हैं. 

SEBI लेगा एक्शन
SEBI ने इस रिपोर्ट में सुप्रीम कोर्ट को यह भी बताया है कि जांच का नतीजा सामने आने के बाद मार्केट रेगुलेटर द्वारा उचित एक्शन भी लिया जाएगा. SEBI द्वारा सुप्रीम कोर्ट के सामने पेश की गई इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इस 2 मामलों में SEBI को विदेशी एजेंसियों से जानकारी मिलने की उम्मीद है. SEBI ने अपेक्स कोर्ट में यह भी बताया है कि बाकी पड़े 2 मामले अडानी ग्रुप की 13 ऐसी इकाइयों से संबंधित हैं जो विदेशों में स्थित हैं. साथ ही कोर्ट को यह जानकारी भी दी गई है कि FPIs (Foreign Portfolio Investors) के विषय में पांच विभिन्न देशों से जानकारी ली जा रही है. 

SEBI तक कैसे पहुंची बात? 
इस साल की शुरुआत में हिंडनबर्ग द्वारा अडानी ग्रुप के खिलाफ रिपोर्ट जारी की गई थी और उसका नतीजा ये हुआ कि अडानी ग्रुप को 100 बिलियन डॉलर्स गंवाने पड़े थे. इसके साथ ही हिंडनबर्ग ने इस रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर कई सवाल भी खड़े किए थे और अडानी ग्रुप ने हिंडनबर्ग द्वारा लगाए गए सभी आरोपों और सवालों को गलत बताते हुए इस रिपोर्ट को झुठला दिया था. इसके बाद भारत के सुप्रीम कोर्ट द्वारा SEBI को इस मामले की जांच का आदेश दिया गया था और SEBI द्वारा मार्च 2023 में 6 सदस्यीय कमेटी का गठन हुआ था.  
 
यह भी पढ़ें: Elon Musk की बेकरारी देखकर सरकार भी दिखाएगी नरमी, Tesla की एंट्री लगभग तय!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

AI से हर साल 2.7 ट्रिलियन डॉलर की बढ़ रही उत्पादकता, लेकिन अमीर देशों को ही मिल रहा ज्यादा फायदा: स्टडी

रिपोर्ट के अनुसार, AI फिलहाल हर साल लगभग 2.7 ट्रिलियन डॉलर के बराबर उत्पादकता बढ़ा रहा है. यह अध्ययन में शामिल 86 देशों की कुल GDP का करीब 3.4% है.

1 day ago

बड़ी खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

IOCL ने GP Petroleums के JV को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पिपावाव बिटुमेन सेल का करेगा संचालन

GP Petroleums ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी संयुक्त उद्यम कंपनी Amron Oil Resources Pvt Ltd को IOCL के गुजरात स्थित पिपावाव बिटुमेन सेल के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

1 day ago