✕

होम / बिजनेस / म्यूचुअल फंड्स में निवेश अब होगा और आसान, SEBI चीफ ने कर दिया बड़ा ऐलान 

म्यूचुअल फंड्स में निवेश अब होगा और आसान, SEBI चीफ ने कर दिया बड़ा ऐलान 

सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच ने म्यूचुअल फंड्स में छोटी SIP के जरिए निवेश की वकालत की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

म्यूचुअल फंड्स (Mutual Funds) में निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर है. सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच का कहना है कि अगले 3 सालों में म्यूचुअल फंड्स में 250 रुपए प्रति महीना SIP के जरिए भी निवेश किया जा सकेगा. उनका मानना है कि इस तरह की छोटी SIP शुरू करने से ज्यादा से ज्यादा लोग इन फंडों में निवेश कर पाएंगे. बुच ने एक कार्यक्रम में कहा कि 250 रुपए वाला SIP न सिर्फ हकीकत बनेगा, बल्कि यह हमारी इंडस्ट्री के लिए मुनाफा भी लेकर आएगा. 

इंडस्ट्री ग्रोथ की बढ़ेगी रफ़्तार
सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच ने छोटी SIP की वकालत करते हुए कहा कि हमें इससे फाइनेंशियल इनक्लूजन के साथ-साथ इंडस्ट्री प्रॉफिट में भी सुधार देखने को मिलेगा. उन्होंने यह भी कहा कि म्यूचुअल फंड प्रोडक्ट्स में कम से कम निवेश के विकल्प का अलग जादू होगा और इसकी वजह से अगले तीन साल में इंडस्ट्री में शानदार ग्रोथ के लिए गुंजाइश बनेगी.बता दें कि अधिकांश फंड हाउस के पास ऐसी SIP होती हैं, जिनमें कम से कम 1000 रुपए प्रति महीना निवेश ज़रूरी है. कुछ फंड हाउस 500 रुपए की SIP का विकल्प भी देते हैं, लेकिन 100 रुपए प्रति महीना SIP का विकल्प देने वालों की संख्या बेहद सीमित है. 

SIP से निवेश में आई तेजी
SEBI प्रमुख ने स्वीकार किया कि फिलहाल बड़े पैमाने पर छोटे साइज वाले IPO चलाना फाइनेंशियल रूप से संभव नहीं है. हालांकि टेक्नोलॉजी भविष्य में इसे मुमकिन बना देगी. उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी ने अब तक लागत में कटौती की है. हमें कम आमदनी वाले निवेशकों को भी म्यूचुअल फंड के दायरे में लाना है. इससे भारतीय म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में शानदार ग्रोथ देखने को मिलेगी. गौरतलब है कि म्यूचुअल फंड में निवेश एकमुश्त या SIP के जरिए किया जा सकता है. बीते कुछ वर्षों में SIP के जरिए म्यूचुअल फंड्स में निवेश बढ़ा है. एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स ऑफ इंडिया के अनुसार, जून 2024 में म्यूचुअल फंड्स में SIP से 21,262 करोड़ रुपए का निवेश हुआ.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

20 hours ago