✕

होम / बिजनेस / SEBI ने रद्द किया इस कंपनी का IPO, पूरा पैसा होगा रिफंड, 345 गुना हुआ था सब्सक्राइब

SEBI ने रद्द किया इस कंपनी का IPO, पूरा पैसा होगा रिफंड, 345 गुना हुआ था सब्सक्राइब

इस संबंध में जारी एक आदेश में सेबी ने कंपनी से कहा है कि आईपीओ सब्सक्रिप्शन के तौर पर निवेशकों से जो रकम मिली है उसे वापस किया जाए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मार्केट रेगुलेटर SEBI ने ट्रैफिक्सोल (Trafiksol) ITS टेक्नोलॉजीज को 45 करोड़ रुपये का IPO रद्द करने और निवेशकों को ब्याज समेत पैसा वापस करने का आदेश दिया है. SEBI ने यह फैसला कंपनी के प्रोस्पेक्टस में भ्रामक जानकारी और एक शेल एंटिटी के साथ संदिग्ध मिलीभगत की खबरें आने के बाद लिया गया है.

बता दें कि अक्टूबर में BSE ने निवेशकों की चिंताओं के बाद ट्रैफिक्सोल ITS टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (TITL) की SME प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग को स्थगित कर दिया था. 45 करोड़ रुपये का यह IPO 345 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था, जिससे 10,000 करोड़ रुपये से अधिक की बोलियां प्राप्त हुई थीं.

SEBI ने पैसा वापस करने का दिया आदेश

सेबी ने बीएसई को आदेश दिया है कि वह इस आदेश की तारीख से एक सप्ताह के भीतर रिफंड प्रक्रिया की निगरानी करे. साथ ही Trafiksol को निर्देश दिया गया है कि वह बोलियां लगाने वालों के डिमैट खातों में ट्रांसफर शेयरों को रद्द करने के लिए जरूरी कदम उठाए.

दरअसल, कंपनी के शेयर एक्सचेंज पर लिस्टेड होने से पहले बीएसई को स्मॉल इन्वेस्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन (SIREN) से एक शिकायत मिली थी. 16 पेज के अपने आदेश में सेबी ने कहा है कि Trafiksol ने जानबूझकर एक संदिग्ध तृतीय-पक्ष विक्रेता (TPV) द्वारा प्रस्तुत किए गए धोखाधड़ी दस्तावेजों पर भरोसा किया. जिससे 17.7 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर खरीद को सही ठहराया जा सके.

SEBI को समझाने में विफल रहा Trafiksol

इसके अलावा सेबी की जांच में यह भी पता चला कि TPV एक शेल एंटिटी थी, जिसके फाइनेंशिल रिकॉर्ड संदिग्ध थे. इसके अलावा सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में उसके पास कोई पूर्व अनुभव नहीं था. इसलिए सेबी ने निष्कर्ष निकाला है कि TPV का चयन फर्जी प्रोफाइल और जाली वित्तीय दस्तावेजों के आधार पर किया गया था.

जबकि Trafiksol ने दावा किया कि उसने केवल TPV से एक कोटेशन प्राप्त किया था और उसे अपनी प्रोक्योरमेंट पॉलिसी के तहत सेलेक्ट किया था. लेकिन कंपनी यह स्पष्ट रूप से समझाने में विफल रही कि उसने पहली बार में इसे क्यों चुना.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

3 minutes ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

2 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

2 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

2 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

3 hours ago

बड़ी खबरें