✕

होम / बिजनेस / Amit Goenka पर SEBI का शिकंजा, इस कंपनी में हिस्सेदारी बेचने पर लगाई रोक

Amit Goenka पर SEBI का शिकंजा, इस कंपनी में हिस्सेदारी बेचने पर लगाई रोक

सेबी को शिकायतें मिली थीं कि बैंकों और वित्तीय संस्थानों से शिरपुर द्वारा लिए गए लोन का उपयोग कंपनी के संचालन के लिए नहीं किया गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने शिरपुर गोल्ड रिफाइनरी (Shirpur Gold Refinery) मामले में कंपनी के चेयरमैन अमित गोयनका (Amit Goenka), प्रमोटर जयनीर इन्फ्रापावर और मल्टीवेंचर्स सहित छह लोगों को नोटिस जारी किया है. साथ ही सेबी ने इन सभी के शिरपुर गोल्ड रिफाइनरी में अपनी हिस्सेदारी बेचने पर भी रोक लगा दी है. सेबी ने यह कार्रवाई कंपनी के कोष में हेराफेरी और अन्य नियमों के उल्लंघन पर की है.

सुभाष चंद्रा के बेटे हैं अमित
शिरपुर गोल्ड रिफाइनरी सुभाष चंद्रा गोयनका की अगुवाई वाले एस्सेल समूह का हिस्सा है. कंपनी के कर्जदाताओं ने उसे राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण में घसीटा है. एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा गोयनका (Essel Group chairman Subhash Chandra Goenka) के बेटे अमित गोयनका शिरपुर गोल्ड रिफाइनरी के चेयरमैन और प्रमोटर हैं. जिन अन्य लोगों को नोटिस जारी किया गया है, उसमें मुकुंद गलगली, विपिन चौधरी, दिनेश कनोडिया श्रवण शाह और अशोक सांघवी शामिल हैं.

सेबी को मिली थीं शिकायतें
बाजार नियामक ने अपनी जांच में पाया कि ये सभी शिरपुर गोल्ड रिफाइनरी के फंड के डायवर्जन के लिए वित्तीय विवरणों के माध्यम से एक धोखाधड़ी की योजना को अमल में लाए थे. दरअसल, सेबी को शिकायतें मिली थीं कि बैंकों और वित्तीय संस्थानों से शिरपुर द्वारा लिए गए लोन का उपयोग कंपनी के संचालन के लिए नहीं किया गया, बल्कि उस पैसे को सुभाष चंद्रा और उनके परिवार के नियंत्रण वाली कंपनियों में लगा दिया गया. 

404 करोड़ का डायवर्जन
शिकायतों के बाद सेबी ने जांच शुरू और पाया कि शिरपुर से 404 करोड़ रुपए का डायवर्जन ऐसे तीन देनदारों के लिए किया गया था, जो प्रमोटर से जुड़ी संस्थाएं हैं. बाजार नियामक ने यह भी कहा कि शिरपुर गोल्ड रिफाइनरी और उसके निदेशकों ने जांच को गुमराह करने की कोशिश भी की. इसी को ध्यान में रखते हुए अमित गोयनका, प्रमोटर जयनीर इन्फ्रापावर और मल्टीवेंचर्स सहित छह को नोटिस भेजा गया है. साथ ही उनके अपनी हिस्सेदारी बेचने पर भी रोक लगा दी गई है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

1 hour ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

1 hour ago

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

3 hours ago

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

4 hours ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

1 hour ago

गुजरात से दिल्ली तक: नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, आर्थिक बदलावों पर नजर

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत से प्रधानमंत्री के तीन कार्यकाल तक का सफर, सुधारों, कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर रहा फोकस