होम / बिजनेस / कौन है Baap Of Chart, जिस पर SEBI ने की कड़ी कार्रवाई; आखिर क्या हैं आरोप?

कौन है Baap of Chart, जिस पर SEBI ने की कड़ी कार्रवाई; आखिर क्या हैं आरोप?

बाजार नियामक सेबी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए बाप ऑफ चार्ट को सिक्योरिटीज मार्केट से बैन कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बाजार नियामक सेबी (SEBI) निवेशकों के हित में लगातार कदम उठाता रहता है. अब सेबी ने एक और कार्रवाई की है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सेबी ने मोहम्मद नसीरुद्दीन अंसारी नामक शख्स को सिक्योरिटी मार्केट से बैन कर दिया है. अंसारी फाइनेंशियल इन्फ्लुएंसर हैं, उनका यूट्यूब (YouTube) पर 'बाप ऑफ चार्ट' (Baap of Chart) के नाम से चैनल है. इस चैनल पर वह शेयर बाजार में खरीद/बिक्री से जुड़ी सलाह देते हैं. अंसारी के खिलाफ मिली शिकायतों के आधार पर सेबी ने यह कार्रवाई की है. 

लौटाने होंगे इतने करोड़
सेबी ने एक अंतरिम आदेश जारी कर अंसारी पर शेयर बाजार में किसी भी तरह की डील करने पर बैन लगा दिया है. इतना ही नहीं, नसीरुद्दीन अंसारी को बाजार में अनैतिक रूप से कमाए गए 17.2 करोड़ रुपए जमा कराने का आदेश भी दिया गया है. बाप ऑफ चार्ट के यूट्यूब पर 443,000 से अधिक सब्सक्राइबर हैं और ट्विटर (अब X) पर 83,000 फॉलोअर्स हैं. अंसारी द्वारा ट्रेडिंग के संबंध में कोर्स भी प्रोवाइड करवाए जाते हैं. आरोप है कि नासिर एजुकेशनल कोर्स की आड़ में ट्रेडिंग संबंधी सिफारिशें प्रदान कर रहे थे, जिसके लिए शुल्क लिया जाता था. इसके अलावा, वह भ्रामक या गलत जानकारी के जरिए निवेशकों को अपने कोर्स/वर्कशॉप से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहे थे.

अंसारी को हुआ इतना घाटा
सेबी ने अपनी जांच में यह भी पाया कि नासिर को जनवरी 2021 से जुलाई 2023 तक करीब 2.89 करोड़ रुपए का शुद्ध ट्रेडिंग लॉस हुआ, जो 20-30% मुनाफा कमाने और 95% सटीक होने के उनके दावों के बिल्कुल विपरीत है. इसी को ध्यान में रखते हुए बाजार नियामक ने अंसारी को शेयर बाजार में किसी भी तरह की डील करने से प्रतिबंधित कर दिया है. पहले भी सेबी इस तरह की कार्रवाई करता रहा है. स्टॉक में निवेश से जुड़ी गलत जानकारी और दावे लोगों के लिए आर्थिक नुकसान की वजह बन सकते हैं. इसलिए सेबी समय-समय पर सख्त कदम उठाता रहता है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

2 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

5 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

5 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

8 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

8 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

2 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

5 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

4 hours ago