✕

होम / बिजनेस / SEBI ने NSDL के IPO को दी मंजूरी, ₹3000 करोड़ जुटाएगी कंपनी, SBI समेत ये बेचेगी हिस्सेदारी

SEBI ने NSDL के IPO को दी मंजूरी, ₹3000 करोड़ जुटाएगी कंपनी, SBI समेत ये बेचेगी हिस्सेदारी

मार्केट रेग्युलेटर SEBI की तरफ से NSDL IPO को मंजूरी मिल गई है. 30 सितंबर को इसको लेकर ऑब्जर्वेशन लेटर जारी किया गया था. इसका मतलब, DRHP को अप्रूवल मिल गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) के 3000 करोड़ रुपये के आईपीओ के आने का रास्ता साफ हो गया है. शेयर बाजार के रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने देश के सबसे बड़े डिपॉजिटरी, एनएसडीएल के आईपीओ को मंजूरी दे दी है. ये आईपीओ पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (Offer For Sale) होगा जिसमें एनएसडीएल के शेयरधारकों करीब 57.3 मिलियन शेयर्स आईपीओ में ऑफलोड करेंगे. बता दें कि यह डिपॉजिटरी है. कंपनी का एक ही कॉम्पिटिटर है जिसका नाम है CDSL.

आईपीओ में 57,260,001 शेयर्स बेचने की तैयारी

ऑफर फॉर सेल के जरिए NSDL के आईपीओ में 57,260,001 शेयर्स बेचने की तैयारी है जिसमें आईडीबीआई बैंक, एनएसई, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, एसबीआई अपनी हिस्सेदारी बेचेगी. IDBI बैंक 22.2 मिलियन शेयर्स, NSE 18 मिलियन शेयर्स, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 5.62 मिलियन शेयर्स, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 4 मिलियन शेयर्स, SUUTI 3.4 मिलियन शेयर्स बेचेगी. NSDL में आईडीबीआई बैंक की 26 फीसदी और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में 24 फीसदी हिस्सेदारी है. एसबीआई के पास 5 फीसदी, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 2.8 फीसदी, केनरा बैंक के पास 2.3 फीसदी स्टेक है. 

IPO में कर्मचारियों को डिस्काउंट भी दिया जाएगा

सेबी के पास जब एनएसडीएल के आईपीओ लाने के के लिए ड्रॉफ्ट पेपर दाखिल किया गया था तब एडीएफसी बैंक ने कहा था वो ऑफर फॉर सेल में 2 फीसदी एनएसडीएल में अपनी हिस्सेदारी बेचेगी. एचडीएफसी बैंक की एनएसडीएल में कुल 8.95 फीसदी हिस्सेदारी है. एनएसडीएल फाइनेंशियल और सिक्योरिटीज मार्केट्स से जुड़े प्रोडेक्ट्स ऑफर करती है. 1996 में डिपॉजिटरीज एक्ट लाने के बाद देश नें डिमैट खाते के चलन को बढ़ाने में एनएसडीएल का बड़ा योगदान रहा है. एनएसडीएल के आईपीओ में कर्मचारियों को डिस्काउंट भी दिया जाएगा. एनएसडीएल के शेयर की लिस्टिंग बीएसई पर होगी.

पहले से ही स्टॉक एक्सचेंट लिस्टिंड है CSDL

एनएसडीएल का आईपीओ आएगा लेकिन स्टॉक एक्सचेंज पर पहले एक से और डिपॉजिटरी कंपनी सीएसडीएल लिस्टेड है जिसने लिस्टिंग के बाद से अपने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. सीएसडीएल का शेयर फिलहाल 1358 रुपये पर कारोबार कर रहा है और स्टॉक ने पिछले पांच सालों में 550 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

1 hour ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

1 hour ago

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

2 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

17 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

17 hours ago

बड़ी खबरें

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

1 hour ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

1 hour ago

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

2 hours ago

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

2 hours ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

23 hours ago