✕

होम / बिजनेस / JSW Cement के IPO को सेबी ने दी मंजूरी, 4000 करोड़ रुपये जुटाएगी कंपनी

JSW Cement के IPO को सेबी ने दी मंजूरी, 4000 करोड़ रुपये जुटाएगी कंपनी

कंपनी वर्तमान में कर्नाटक के विजयनगर, आंध्र प्रदेश के नांदयाल, पश्चिम बंगाल के सालबोनी, ओडिशा के जाजपुर और महाराष्ट्र के डोलवी स्थित यूनिट्स में सीमेंट मैन्युफैक्चरिंग करती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

IPO मार्केट में एक और पब्लिक इश्यू आने को तैयार है. सज्जन जिंदल के नेतृत्व वाले JSW ग्रुप की कंपनी JSW सीमेंट के आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) को मार्केट रेगुलेटर भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) से मंजूरी मिल गई है. कंपनी इस IPO के जरिए करीब 4000 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. आईपीओ डॉक्युमेंट्स के मुताबिक JSW सीमेंट इस IPO में 2,000 करोड़ रुपए का फ्रेश इक्विटी और 2,000 करोड़ रुपए की वैल्यू का ऑफ़र फ़ॉर सेल (OFS) शामिल होगा. OFS में सिनर्जी मेटल्स इन्वेस्टमेंट होल्डिंग लिमिटेड, एपी एशिया ऑपर्चुनिस्टिक होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड और SBI अपने शेयर बेचेंगे.

फंड का कहां होगा इस्तेमाल?

JSW सीमेंट ने शुरू में अगस्त 2023 में SEBI को अपने ड्राफ्ट IPO पेपर्स जमा किए थे. सितंबर में कुछ समय के लिए रोक लगाने के बाद, SEBI ने पिछले हफ़्ते अपना ऑब्जर्वेशन दिया. ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के मुताबिक नए इश्यू से 800 करोड़ रुपए की रकम राजस्थान के नागौर में एक नए इंटीग्रेटेड सीमेंट प्लांट को फाइनेंस करेंगे. इसके अलावा 720 करोड़ रुपए कर्ज भुगतान के लिए तय किए गए हैं, जबकि अन्य रकम सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए अलॉट की गई है.

ऑपरेशंस कैपेसिटी और फैसिलिटी 

मार्च 2024 तक JSW सीमेंट की स्थापित ग्राइंडिंग क्षमता 20.60 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) है. इसकी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज विजयनगर (कर्नाटक), नांदयाल (आंध्र प्रदेश), सालबोनी (पश्चिम बंगाल), जाजपुर (ओडिशा) और डोलवी (महाराष्ट्र) में स्थित हैं. इसके अलावा अपनी सब्सिडियरी कंपनी शिवा सीमेंट के जरिए यह ओडिशा में एक क्लिंकर यूनिट ऑपरेट करती है. 

आईपीओ के लिए मैनेजर्स नियुक्त 

इस इश्यू के बुक-रनिंग लीड मैनेजर्स में एक्सिस कैपिटल लिमिटेड, जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड, डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स लिमिटेड, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, गोल्डमैन सैक्स (इंडिया) सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड, कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लिमिटेड, एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड और जेफरीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

11 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

14 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

14 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

17 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

17 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

11 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

14 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

12 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

14 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

17 hours ago