✕

होम / बिजनेस / रिलायंस फाउंडेशन की ओर से हजारों छात्रों को स्कॉलरशिप का तोहफा, मिलेगा 2 लाख रुपये तक का अनुमोदन

रिलायंस फाउंडेशन की ओर से हजारों छात्रों को स्कॉलरशिप का तोहफा, मिलेगा 2 लाख रुपये तक का अनुमोदन

धीरूभाई अंबानी की 92वीं जयंती पर रिलायंस फाउंडेशन ने 5 हजार अंडरग्रेजुएट स्कॉलरशिप की लिस्ट जारी की है. इसके तहत छात्रों को 2 लाख रुपये तक का अनुदान मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

रिलायंस फाउंडेशन (Reliance Foundation) की ओर से रिलायंस इंडस्ट्रीज के फाउंडर स्वर्गीय धीरूभाई अंबानी की 92वीं जयंती (28 दिसंबर) पर हजारों छात्रों को स्कॉलरशिप का तोहफा मिला है. इस खास मौके पर रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने 5000 से ज्यादा विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप देने की घोषणा की है. ये विद्यार्थी स्नातक कक्षा में पढ़ रहे हैं. 

छात्रों को मिलेगा 2 लाख रुपये तक का अनुमोदन

इस खास दिन पर रिलायंस फाउंडेशन ने अंडरग्रेजुएट स्कॉलरशिप के लिए पूरे भारत से 5 हजार स्नातक विद्यार्थियों का चयन किया है. चयनित छात्र-छात्राओं की लिस्ट आज यानी 28 दिसंबर को जारी कर दी गई. साल 2024-25 की अंडरग्रेजुएट स्कॉलरशिप के तहत प्रत्येक विद्यार्थी को 2 लाख रुपये तक का अनुदान मिलेगा.

एक लाख से ज्यादा छात्रों ने किया था आवोदन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस छात्रवृत्ति के लिए 1 लाख से अधिक स्नातक विद्यार्थियों ने आवेदन किया था. जिन विद्यार्थियों को चुना गया है उनमें से करीब 70 प्रतिशत की पारिवारिक आय 2.50 लाख रुपये से कम है. इस स्कॉलरशिप का दायरा बड़ा ही व्यापक है. इसमें देश के 29 राज्यों के 540 जिलों में से करीब पांच हजार विद्यार्थियों को चुना गया है. ये पांच हजार विद्यार्थी करीब 1300 शिक्षण संस्थानों से जुड़े हैं.

यहां देखें छात्रों की पूरी लिस्ट

रिलायंस फाउंडेशन की स्कॉलरशिप सबसे अधिक जिन राज्यों के विद्यार्थियों को मिली है, उनमें आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र अव्वल हैं. रिलायंस फाउंडेशन के इस स्कॉरशिप की पूरी लिस्ट www.reliancefoundation.org पर देखी जा सकती है. 17-अंकीय आवेदन संख्या या पंजीकृत ईमेल आईडी दर्ज करके परिणाम जाना जा सकता है. बता दें, दिसंबर 2022 में रिलायंस के फाउंडर चेयरमैन धीरूभाई अंबानी की 90वीं जयंती पर रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने अगले 10 वर्षों में 50,000 छात्रवृत्तियों की घोषणा की थी. तब से, हर साल 5,100 छात्रों को छात्रवृत्तियां दी जा रही है। भारत की सबसे बड़ी निजी छात्रवृत्ति का रिकॉर्ड भी रिलायंस फाउंडेशन की स्कॉलरशिप के नाम है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago