होम / बिजनेस / SEBI की पेनल्टी के खिलाफ SAT के आदेश को सुप्रीम कोर्ट का समर्थन, क्या है पूरा मामला?

SEBI की पेनल्टी के खिलाफ SAT के आदेश को सुप्रीम कोर्ट का समर्थन, क्या है पूरा मामला?

अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) पर आरोप था कि कंपनी द्वारा 2003 में शेयर बायबैक नियमों का उल्लंघन किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. माना जा रहा है कि SEBI (सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) द्वारा अपोलो के खिलाफ अदालत में दर्ज की गई अपील को खारिज कर दिया गया है. SEBI द्वारा अपोलो टायर्स पर 65 लाख रुपयों का जुर्माना लगाया गया था और SAT (सिक्योरिटीज अपील ट्रिब्यूनल) ने आदेश देते हुए इस जुर्माने पर रोक लगा दी थी. SAT के आदेश के खिलाफ ही SEBI ने अदालत में अपील दर्ज करवाई थी जिसे अदालत द्वारा खारिज कर दिया गया है. 

क्या है पूरा मामला?
अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) पर आरोप था कि कंपनी द्वारा 2003 के शेयर बायबैक नियमों का उल्लंघन किया गया है और इन्हीं आरोपों के तहत SEBI ने कंपनी पर 65 लाख रुपयों का जुर्माना लगाया था. सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान न्यायाधीश संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली बेंच ने मार्केट रेगुलेटर SEBI द्वारा उनके खिलाफ SAT द्वारा दिए गए हर आदेश की अपील करने की आलोचना भी की है. न्यायाधीश संजीव खन्ना ने SEBI को आदेश दिया है कि वह एपेक्स कोर्ट में SEBI द्वारा SAT के आदेश के खिलाफ की गई सभी अपीलों की एक लिस्ट बनायें और कोर्ट में जमा करवाएं. इसके साथ ही न्यायाधीश संजीव खन्ना ने इस मामले की जांच कर रहे अफसर से एफिडेविट की मांग करते हुए पूछा है कि अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) के खिलाफ कार्यवाही में देरी क्यों हुई?

SEBI की दलीलें
आपको बता दें कि SEBI द्वारा अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) पर आरोप लगाये जाने के 15 सालों के बाद साल 2018 में मार्केट रेगुलेटर द्वारा कंपनी पर 65 लाख रुपयों का जुर्माना लगाया था. SEBI की तरफ से अदालत में सोलिसिटर जनरल तुषार मेहता मौजूद थे और उन्होंने एपेक्स कोर्ट को बताया है कि मार्केट रेगुलेटर द्वारा हर एक आदेश के खिलाफ अपील दर्ज नहीं करवाई जाती लेकिन कुछ गिने-चुने मामलों में संस्था द्वारा बेहद सोच-समझकर निर्णय लिया जाता है. हालांकि सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस मामले को खारिज तो कर दिया गया है लेकिन कानून और नियमों को लेकर सवाल अभी भी बने हुए हैं. 

कौन से नियमों का हुआ उल्लंघन?
सितंबर 2023 में SAT ने SEBI के आदेश को खारिज करते हुए संस्था को आदेश दिया था अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) द्वारा भरे गए जुर्माने को 4 हफ्तों में कंपनी को वापस कर दिया जाए. SEBI द्वारा नवंबर 2018 में जारी किये गए एक आदेश के खिलाफ अपील दर्ज की गई थी. अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) पर आरोप था कि कंपनी और प्रमोटर्स द्वारा फिर से खरीदे गए शेयरों की डील ने कम्पनीज एक्ट और SEBI के नियमों का उल्लंघन किया है.
 
यह भी पढ़ें: आखिर Share Market के जबरदस्त प्रदर्शन का फायदा क्यों नहीं उठा पा रहे Zerodha यूजर्स?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

13 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

13 hours ago

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

14 hours ago

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

17 hours ago

5,000 करोड़ रुपये के IPO की तैयारी में Cube Highways Trust, इस महीने हो सकता है लॉन्च

पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा इश्यू. 27 हाईवे प्रोजेक्ट्स और 36,842 करोड़ रुपये की AUM के साथ निवेशकों का दायरा बढ़ाने और लिक्विडिटी मजबूत करने पर कंपनी का फोकस.

18 hours ago

बड़ी खबरें

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

13 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.