होम / बिजनेस / देश का सबसे बड़ा बैंक लेने जा रहा है सबसे बड़ा लोन, आखिर क्या है SBI की तैयारी? 

देश का सबसे बड़ा बैंक लेने जा रहा है सबसे बड़ा लोन, आखिर क्या है SBI की तैयारी? 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि SBI डॉलर में बड़ा लोन लेने वाला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) 1.25 अरब डॉलर का लोन लेने की तैयारी में है. यदि ऐसा होता है, तो यह इस साल किसी बैंक की तरफ से डॉलर में लिया जाने वाला सबसे बड़ा लोन होगा. पांच साल की अवधि के इस लोन को हासिल करने में सीटीबीसी बैंक, HSBC होल्डिंग्स और ताइपेई फुबोन बैंक द्वारा एसबीआई की मदद की जा रही है. 

गुजरात की ब्रांच के जरिये होगा लोन
एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इस लोन पर SBI को सेक्योर्ड ओवरनाइट फाइनेंसिंग रेट से 92.5 बेसिस प्वाइंट्स ज्यादा ब्याज चुकाना होगा. बताया जा रहा है कि SBI गुजरात की ब्रांच के जरिये यह लोन ले रहा है. लोन की राशि का इस्तेमाल सामान्य कारोबारी जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा. बता दें कि जुलाई में एसबीआई ने 75 करोड़ डॉलर का लोन जुटाया था, यह तीन साल की अवधि के लिए था. 

ऐसा है शेयर बाजार में प्रदर्शन
वहीं, SBI के स्टॉक मार्केट में प्रदर्शन की बात करें, तो बीते पांच कारोबारी दिनों में बैंक के शेयर 4.62% लुढ़के हैं. जबकि इस साल अब तक इसने 25.66% और पिछले एक साल में 37.84% का रिटर्न दिया है. इस शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 912 रुपए और 52 वीक का लो लेवल 555.15 रुपए है. इस लिहाज से देखें तो शेयर में अभी काफी गुंजाइश मौजूद है. फिलहाल SBI का शेयर 805.95 रुपए के भाव पर मिल रहा है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से हर साल 2.7 ट्रिलियन डॉलर की बढ़ रही उत्पादकता, लेकिन अमीर देशों को ही मिल रहा ज्यादा फायदा: स्टडी

रिपोर्ट के अनुसार, AI फिलहाल हर साल लगभग 2.7 ट्रिलियन डॉलर के बराबर उत्पादकता बढ़ा रहा है. यह अध्ययन में शामिल 86 देशों की कुल GDP का करीब 3.4% है.

16 hours ago

IOCL ने GP Petroleums के JV को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पिपावाव बिटुमेन सेल का करेगा संचालन

GP Petroleums ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी संयुक्त उद्यम कंपनी Amron Oil Resources Pvt Ltd को IOCL के गुजरात स्थित पिपावाव बिटुमेन सेल के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

16 hours ago

E20 पेट्रोल को लेकर सरकार का दावा, माइलेज कम होगा, लेकिन बढ़ेगी ऊर्जा सुरक्षा

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि देशभर में लागू किए जाने से पहले E20 पेट्रोल का इंजन की मजबूती, उत्सर्जन, जंग-प्रतिरोध और वाहनों के साथ अनुकूलता जैसे कई मानकों पर व्यापक परीक्षण किया गया है.

16 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को मिली नई मजबूती, 2030 तक ₹35,000 करोड़ व्यापार और FTA लागू करने पर सहमति

दोनों देशों ने 'इंडिया-न्यूजीलैंड स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप: रोडमैप 2030' को भी मंजूरी दी, जिसके तहत अगले चार वर्षों में व्यापार, कृषि, सुरक्षा, नवाचार, पर्यटन और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने पर संयुक्त रूप से काम किया जाएगा.

19 hours ago

PM सूर्य घर योजना को मिलेगा बड़ा बूस्ट, भारत के लिए 4.2 अरब डॉलर का प्राइवेट फंड जुटाएगा विश्व बैंक

'पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' के तहत अब तक 40 लाख रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन का लक्ष्य हासिल किया जा चुका है. इस योजना का उद्देश्य 1 करोड़ ग्रामीण और शहरी घरों तक सोलर बिजली पहुंचाना है.

19 hours ago


बड़ी खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

11 hours ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

14 hours ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

13 hours ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

14 hours ago

IOCL ने GP Petroleums के JV को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पिपावाव बिटुमेन सेल का करेगा संचालन

GP Petroleums ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी संयुक्त उद्यम कंपनी Amron Oil Resources Pvt Ltd को IOCL के गुजरात स्थित पिपावाव बिटुमेन सेल के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

16 hours ago