✕

होम / बिजनेस / SBI ने किया ICashpro+ का चयन, जानें किस कंपनी को मिला करोड़ों का यह प्रोजेक्ट?

SBI ने किया iCashpro+ का चयन, जानें किस कंपनी को मिला करोड़ों का यह प्रोजेक्ट?

Aurionpro Solutions को एसबीआई ने अपना टेक्नोलॉजी पार्टनर बनाते हुए करोड़ों रुपये का ऑर्डर दिया है. यह सहयोग iCashpro+  इंडस्ट्री को भविष्य में और मजबूती देगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ऑरियनप्रो सॉल्यूशंस लिमिटेड (Aurionpro Solutions limited) ने iCashpro+ के लाइसेंस, कार्यान्वयन और सपोर्ट के लिए भारत के सबसे बड़े कमर्शियल बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) से एक बड़ा ऑर्डर मिलने की घोषणा की है. iCashpro+ नेक्स्ट जेनरेशन का कैश मैनेजमेंट और ट्रांजेक्शन बैंकिंग प्लेटफॉर्म है. इस सहयोग से बैंक में कैश मैनेजमेंट सिस्टम का मार्ग प्रशस्त होगा.

इतने करोड़ का प्रोजेक्ट 
ऑरियनप्रो सॉल्यूशंस को एसबीआई से मिली यह बहुत बड़ी जीत है, जिसमें 100 करोड़ रुपये मिलने के साथ iCashpro+ का लाइसेंस और इम्लीमेंटेशन भी शामिल है, जिसे 12 महीनों में चरणों में वितरित किया जाएगा. इसके बाद 6 वर्षों तक रखरखाव और समर्थन दिया जाएगा. यह जीत भविष्य के लिए बैंकिंग सोल्यूशन में निवेश करने के इच्छुक ग्लोबल बैंकों की पसंद के रूप में iCashpro+  इंडस्ट्री की स्थिति को और मजबूत करेगी. 

क्या है iCashpro+
ऑरियनप्रो का iCashpro+ सल्यूशन मॉडर्न क्लाउड तकनीक और माइक्रो सर्विसेज आधारित आर्किटेक्चर पर बनाया गया है, जो लेटेस्ट मार्केट फीचर्स को शामिल करता है. वहीं, इसे अत्यधिक कॉन्फिगर करने योग्य, पैरामीटराइज्ड (parameterized),  लचीला (resilient), स्केलेबल (scalable), और चुस्त (agile) बनाया है. यह एसबीआई के कोर बैंकिंग सिस्टम, पेमेंट्स हब और असंख्य आंतरिक और बाहरी प्लेटफार्मों के साथ इंटीग्रेट  होगा. यह इंटीग्रेशन ईआरपी सोल्यूशन्स, फिनटेक और ओपन बैंकिंग प्लेटफार्मों के साथ इसके संचालन को सक्षम करेगा, जिससे एसबीआई को ग्राहकों की बढ़ती अपेक्षाओं और उद्योग मानकों को पूरा करने में सशक्त बनाया जाएगा.

एसबीआई ने क्यों किया iCashpro+ का चयन

एसबीआई के साथ यह महत्वपूर्ण सहयोग भारतीय बैंकिंग क्षेत्र में ऑरियनप्रो के बढ़ते पदचिह्न को उजागर करता है और संज्ञानात्मक (Cognitive) बैंकिंग भविष्य के लिए अत्याधुनिक तकनीक के साथ फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन्स को सशक्त बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है. तेजी से बदलते वित्तीय परिदृश्य में आगे रहने के लिए बैंक ने अपने मौजूदा कैश मैनेजमेंट प्रोडक्ट (सीएमपी) प्लेटफॉर्म को अपग्रेड करने और अपने व्यवसाय की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए रणनीतिक रूप से iCashpro+ का चयन किया है. 

ऑरियनप्रो के सीईओ ने क्या कहा?

इस जीत पर टिप्पणी करते हुए ऑरियनप्रो के सीईओ आशीष राय ने कहा है कि डिजिटल परिवर्तन की खोज में एसबीआई के पसंदीदा टेक्नोलॉजी पार्टनर बनने पर हमें गर्व है. हमारे एडवांस टेक्नोलॉजी सोल्यूशन्स एसबीआई के दृष्टिकोण के साथ मिलकर भविष्य के लिए तैयार कैश मैनेजमेंट सिस्टम का मार्ग प्रशस्त करेंगे. साथ में ग्राहकों को अनपैरेलल वैल्यू और सुविधा प्रदान करेंगे.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

20 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

20 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

21 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

23 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

21 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.