होम / बिजनेस / SBI की ये नई स्कीम आपको देगी FD से ज्यादा ब्याज
SBI की ये नई स्कीम आपको देगी FD से ज्यादा ब्याज
अन्य बैंकों द्वारा दी जाने वाली FD (फिक्स्ड डिपाजिट) योजनाओं के मुकाबले SBI 7 दिनों से 10 सालों तक की अवधि के लिए 3% से 7% तक का ब्याज प्रदान करता है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
SBI (भारतीय स्टेट बैंक) ने भारत में रहने वाले व्यक्तियों और संस्थानों को ध्यान में रखकर एक नयी टर्म-डिपाजिट स्कीम की घोषणा की है. इस स्कीम का नाम SBI ‘सर्वोत्तम’ टर्म-डिपाजिट स्कीम है और आप इसमें 15 लाख रुपये से ज्यादा की राशि जमा करवा सकते हैं. SBI की वेबसाइट पर दी गयी जानकारी के अनुसार यह टर्म डिपाजिट प्लान बिना प्री-मैच्योर निकासी की सुविधा के आपको ज्यादा बेहतर ब्याज दर प्रदान करता है.
ये है टर्म डिपाजिट प्लान की न्यूनतम और अधिकतम सीमा
जहां यह स्कीम इन्वेस्टर्स को 1 साल की अवधि के लिए 30 BPS (बेसिस पॉइंट्स) का ब्याज प्रदान करती है, वहीं 2 साल की अवधि के लिए इस स्कीम के अंतर्गत इन्वेस्टर्स को 40 BPS (बेसिस पॉइंट्स) का ब्याज प्रदान किया जाता है. इस स्कीम के अन्दर आप रिटेल में न्यूनतम 15 लाख रुपये जमा करवा सकते हैं और उसके बाद आपको 1000 रुपये के मल्टीपल्स में पैसे जमा करवाने होते हैं.
क्या है इस स्कीम की अवधि?
SBI की ‘सर्वोत्तम’ टर्म डिपाजिट स्कीम की समयावधि केवल 1 और 2 सालों की ही है. इसके साथ ही आपको बता दें, कि इस स्कीम को रेनेव नहीं किया जा सकता और मैच्योरिटी पूरी होने के बाद पूरी राशि इन्वेस्टर के बैंक अकाउंट में ट्रान्सफर कर दी जायेगी.
ये हैं कस्टमर्स की विशेष कैटेगरी
वरिष्ठ नागरिक, SBI स्टाफ, SBI स्टाफ वरिष्ठ नागरिक इस स्कीम के अंतर्गत सामान्य जनता के मुकाबले ज्यादा ब्याज दर हासिल कर सकते हैं. आपको बता दें कि SBI के नाबालिग, NRI (अनिवासी भारतीय) कस्टमर्स, NRI वरिष्ठ नागरिक और SBI का NRI स्टाफ भी SBI ‘सर्वोत्तम’ स्कीम का फायदा नहीं उठा सकता.
अगर FD से करें तुलना
अगर इस स्कीम की तुलना अन्य बैंकों द्वारा दी जाने वाली FD (फिक्स्ड डिपाजिट) योजनाओं से करें तो SBI 7 दिनों से 10 सालों तक की अवधि के लिए 3% से 7% तक का ब्याज प्रदान करता है. वरिष्ठ नागरिकों की बात की जाए तो यह ब्याज दर बढ़कर 3.5% से 7.5% के बीच पहुंच जाता है. यह ब्याज दरें 15 फरवरी 2023 से लागू किये जा चुके हैं. 2 करोड़ से 5 करोड़ के बीच की जमा राशि पर देश के निवासियों को 1 साल की अवधि के लिए 7.05% ब्याज दिया जाता है और वरिष्ठ नागरिकों को 7.55% का ब्याज प्रदान किया जाता है.
यह भी पढ़ें: क्या नए MD-CEO के सही सेलेक्शन में चूक गया HUL!
टैग्स